Lucknow News: CM योगी बोले- पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार यहां पौराणिक एवं ऐतिहासिक परम्परा के स्थानों का सुन्दरीकरण करा रही है।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Update: 2021-08-19 17:26 GMT

एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार यहां पौराणिक एवं ऐतिहासिक परम्परा के स्थानों का सुन्दरीकरण करा रही है। प्रदेश में देश के महापुरुषों के सम्मान में विभिन्न स्मारकों का निर्माण एवं उनके सौन्दर्यीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार लखनऊ में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की स्मृति में एक स्मारक बनाने जा रही है। इसके लिए इस बजट में धनराशि की व्यवस्था की गई है। अयोध्या और काशी के विकास के लिए भी बजट का प्रावधान रखा गया है।

यह बात आज विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप काशी विश्वनाथ धाम दुनिया में भारत के पौराणिक वैभव को प्रस्तुत करने जा रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से ब्रज क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हो रहा है। मां विन्ध्यवासिनी धाम का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। आध्यात्मिक पर्यटन, ईको टूरिज्म, हेरिटेज टूरिज्म में प्रदेश की अग्रणी भूमिका है। भगवान राम और भगवान कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। बाबा विश्वनाथ का धाम उत्तर प्रदेश में है। तमाम शक्तिपीठ उत्तर प्रदेश में हैं। प्रयागराज कुम्भ-2019 को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से आयोजित किया गया। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आज पहले स्थान पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 16-17 महीनों से पूरी दुनिया इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना का सामना कर रही है। यह किसी व्यक्ति की लड़ाई नहीं है, प्रदेश की लड़ाई है, देश को सुरक्षित रखने की लड़ाई है। प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता, ईमानदारी एवं समर्पण भाव के साथ इस लड़ाई को लड़ रहा है। उन्होंने विभिन्न देशों और भारत के अन्य राज्यों के आकड़ों का उल्लेख और तुलना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति इन सबके मुकाबले कहीं बेहतर है। आज प्रदेश का रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज' का लाभ हर तबके को दिया है। प्रत्येक गरीब को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का कार्य किया गया। पिछले साल अप्रैल से नवम्बर तक तथा इस वर्ष मईसे नवम्बर, 2021 तक 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के माध्यम से निःशुल्क राशन वितरित हो रहा है। राज्य सरकार भी अपने स्तर से जून, जुलाई, अगस्त में निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोना कालखण्ड के दौरान 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। यह पहली महामारी है, जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा।
उन्होंने कहा कि कोविड एक महामारी है और महामारी में प्रत्येक व्यक्ति को बचाव के उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारी की शुरूआत में उत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग के लिए एक भी लैब नहीं थी। आज प्रदेश ने 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता अर्जित कर ली है। अब तक प्रदेश में 7 करोड़ कोविड टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना महामारी से बचाव में वैक्सीनेशन का बहुत बड़ा योगदान है। अब तक पूरे प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। वैैक्सीन कार्यक्रम की सफलता में विभिन्न संस्थानों का योगदान अधिक है। इसलिए वैज्ञानिकों का सम्मान किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कालखंड में राज्य में अनेक नए प्रयास किए गए। उत्तर प्रदेश ने नए मॉडल दिए जैसे निगरानी समितियों का मॉडल, जिसकी सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन और नीति आयोग ने भी की। ऑक्सीजन ऑडिट का भी मॉडल उत्तर प्रदेश ने दिया। वर्तमान में लगभग 560 ऑक्सीजन प्लाण्ट लगाए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर में कोई भी उद्योग धन्धा बन्द नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जो बच्चे अनाथ हो गए हैं, उनके कल्याण के लिए 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' शुरू की गई है। इसके तहत उन गरीब बच्चों को अटल आवासीय विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ 4,000 रुपए मासिक छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है, जिसकी पहली 03 माह की किस्त बच्चों को प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि निराश्रित हुई महिलाओं के लिए भी हम एक योजना लेकर आ रहे हैं। कोरोना कालखण्ड के अन्दर जिन लोगों का अमूल्य जीवन समाप्त हुआ है, उनके परिवार में भी कोई बच्चे इस प्रकार के होंगे, उनके भी आच्छादन के लिए योजना लेकर आए हैं।












Tags:    

Similar News