Up Election 2022 : JDU ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

UP Election 2022 : जेडीयू ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यहां देखें लिस्ट

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-25 13:14 GMT

जेडीयू ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची (Social Media)

UP Election 2022 : जदयू ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सूची में विवादित चेहरा भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 पड़ोसी बिहार में एनडीए का नेतृत्व कर रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में पूरे दम खम के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। प्रथण चरण में 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली जदयू ने अभी 6 उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। 
जदयू की सूची 
  • रोहनिया से सुनील कश्यप, 
  • गोसाईगंज से मनोज वर्मा, 
  • मड़िहान से डॉ. अरविंद पटेल,
  • घोरावल से अनीता कॉल,
  •  बांगरमऊ से राबिया बेगम, 
  • प्रतापपुर से नीरज सिंह पटेल, 
  • करछना से अजीत प्रताप सिंह,
  • औरैया से मीरा दीवाकर, 
  • भिंगा से राजेश कुमार शुक्ला,
  • राबर्ट्सगंज से अतुल प्रसाद पटेल,
  • सोहरतगढ़ से ओम प्रकाश गुप्ता,
  • मड़ियाहूं से सुशील कुमार पटेल,
  • चुनार से संजय सिंह पटेल,
  • महरौनी से कैलाश नारायण,
  • भाटपार रानी से राम आश्रय राजभर,
  •  भोगनीपुर से सतीश सचान,
  •   रानीगंज से संजय राज पटेल, 
  •   जगदीशपुर से दिनेश कुमार, 
  •    बिलासपुर से जगदीश शरण पटेल
  •    लखनऊ कैंट से आशीष सक्सेना
सूची पर विवाद 
पार्टी ने इससे पहले बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से मेजर रमेश चंद उपाध्याय को टिकट दिया था। उपाध्याय मालेगांव ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किए गए थे, फिलहाल जमानत पर हैं। हालाकिं उपाध्याय के नाम पर विवाद खड़ा होता देख पार्टी ने उनका नाम काट दिया। रमेश चंद उपाध्याय 2020 में जदयू में शामिल हुए थे। नई लिस्ट में फिलहाल बैरिया से नए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। 
 दरअसल, यूपी में बीजेपी के साथ गठबंधन न होने से नाराज जदयू ने राज्य में अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था। बीजेपी के साथ गठबंधन न होने को लेकर जदयू में अंदर ही सिर देखी जा रही है।

जदयू में अंदर ही सिर फुटव्वल 
बीजेपी के साथ गठबंधन न होने को लेकर जदयू में अंदर ही सिर फुटव्वल देखी जा रही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी के साथ गठबंधन न होने का ठीकरा केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के सिर मढ़ दिया था। कुल मिलाकर यूपी चुनाव की दहक बिहार की राजनीति पर भी देखी जा रही है।
Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022
Tags:    

Similar News