Sultanpur News: भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ल का SAPA पर हमला, कहा- समाजवादी पार्टी है अपराधियों, माफियाओं की ब्रांड एम्बेसडर

सुल्तानपुर के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल के घर पहुँचे प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने काम के बूते 2022 का चुनाव लड़ेगी।

Report :  Fareed Ahmed
Published By :  Ashiki
Update: 2021-09-02 16:01 GMT

मनीष शुक्ल भाजपा प्रवक्ता

सुल्तानपुर: 2022 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद लगभग हो चुका है। अब कमान से तीर छोड़े जाने लगे हैं और नेता "तेरी कमीज मेरी कमीज से उजली कैसे'' वाली भाषा का इस्तेमाल करने लगे हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी पर जमकर कटाक्ष शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज सुल्तानपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

सपा माफियाओं के बल और चुनाव लड़ना चाहती है और भाजपा काम के बूते

सुल्तानपुर के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल के घर पहुँचे प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने काम के बूते 2022 का चुनाव लड़ेगी। जबकि सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा माफियाओं और अपराधियों के बूते चुनाव लड़ना चाहती है। मनीष शुक्ल ने कहा कि जब मुलायम सिंह थे तब भी सपा का यही हाल था और अब भी सपा का यही हाल है। अपराधी और माफ़ियाओं के बिना सपा की कल्पना नहीं की जा सकती।


कांग्रेस पर भी साधा निशाना

मनीष शुक्ला ने कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्य के सपा में शामिल होने पर प्रियंका गाँधी और काँग्रेस को झटका लगा है। क्योंकि जिस तरह से पंजाब की काँग्रेस सरकार ने मुख्तार अंसारी के पंजाब जेल में बंद होने के दौरान आवभगत, सेवा सत्कार किया था उसके बाद सपा में अंसारी परिवार के सदस्य के जाने से काँग्रेस को झटका है।

भाजपा प्रदेश में तोड़ेगी अपना ही रिकॉर्ड

उन्होंने कहा अपने कामों के बल पर लड़ेगी भाजपा। यूपी की जनता फिर से बदहाल कानून व्यवस्था और जंगलराज नहीं देखना चाहती है, इसलिए भाजपा अपना पुराना रिकार्ड तोड़ेगी और फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। एक सवाल के जवाब में मनीष शुक्ला ने कहा कि ।सपा और क्षेत्रीय दल तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर सकते है।

Tags:    

Similar News