Sultanpur News: सुलतानपुर में जमकर बरसे अमित शाह, अखिलेश से मांगा बरामद पैसों का हिसाब

Sultanpur News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुल्तानपुर में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 'इत्र व्यापारी (Perfume Merchant Piyush Jain Case) के घर से मिले रुपए का हिसाब अखिलेश दें।'

Report :  Fareed Ahmed
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-12-28 10:29 GMT

Sultanpur News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ढाई साल बाद सुल्तानपुर (District Sultanpur) आया हूं। कुश ने इस नगरी को बसाया था। प्रदेश को बदलने का काम योगी जी ने किया है। अमित शाह ने अबकी बार तीन सौ के पार का नारा लगाया। उन्होंने कहा क्रिकेट के बल्लेबाज फुलटॉस में चौका लगाते हैं। 2014 में भाजपा, 2017 में भाजपा और 2022 में फिर भाजपा (Bhartiya Janta Party) का चौका लगेगा।

अमित शाह ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) ने 5 साल तक विकास का अनुष्ठान किया है। जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने कारसेवकों पर गोली चलवाई। अब नहीं रोक सकते, औरंगजेब के जमाने से विश्वनाथ, विश्वनाथ सुना था। आज कलेजे को ठंडक मिल रही है जब विश्वनाथ का भव्य कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Dham) बन गया है।

इत्र व्यापारी के घर से मिले रुपए का हिसाब अखिलेश दें-अमित शाह

केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कोई काम सपा-बसपा कर सकती हैं तो वो ए है ए का मतलब आतंकवाद। उन्होंने अखिलेश के लिए कहा इत्र व्यापारी (Perfume Merchant Piyush Jain Case) के घर से मिले रुपए का हिसाब अखिलेश दें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 5 साल में दस अंतरराष्ट्रीय विद्यालय दिये। निषादराज का भव्य स्मारक दिया। पहले की सरकारों ने क्या दिया।


उत्तर प्रदेश में माँ बेटियां सुरक्षित है गुंडे सरेंडर कर रहे हैं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से गुंडे खुद पलायन कर रहे हैं। माँ बेटियां सुरक्षित है गुंडे सरेंडर कर रहे हैं। संसद में बिल लाये धारा 370 को हटाया तब सारे दल विरोध कर रहे थे। लेकिन हमारा प्रण था 370 समाप्त करेंगे प्रण पूरा किया। कश्मीर अभिन्न अंग हो गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सुल्तानपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस बनाया और चीनी मिल का नवीनीकरण होगा अगली बार होगा।


उन्होंने कहा कि गोमती पर 12 पुल बन रहे हैं। जो जनता को सुगम यातायात देंगे। देश में उत्तर प्रदेश नंबर वन बनेगा। इस पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा जन विश्वास रैली में जन समुद्र उमड़ रहा है। हरदोई में तिल रखने को जगह नहीं थी। चुनावी यज्ञ आने वाला है देश और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होगा। इससे पहले स्थानीय सांसद मेनका गांधी ने सभा को संबोधित किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News