UP Election 2022: बेटी ने संभाली पिता के चुनाव प्रचार की कमान, कोरोना काल में आई थीं चर्चा में

UP Election 2022: 188 विधान सभा सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह के प्रचार की कमान उनकी बेटी ने संभाल ली है

Report :  Fareed Ahmed
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-02-10 11:34 GMT
पलक सिंह की तस्वीर 

UP Election 2022: 188 विधान सभा सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह के प्रचार की कमान उनकी बेटी ने संभाल ली है। उनकी बेटी पलक सिंह उस वक्त चर्चा में आई थी जब कोरोना का प्रकोप पूरे देश मे चरम पर था। 

बहरहाल उनके चुनाव प्रचार में आते ही नवजवानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है ,आपको बता दें कि पूर्व मंत्री विनोद सिंह जिले की जानी मानी शख्सियत हैं जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है पूर्व मंत्री के पिता स्वर्गीय बाबू के एन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से राजनिति की शुरूआत की थी और केंद्र सरकार में मंत्री रहे थे उन्होंने कमल नेहरू विद्यालय की स्थापना की और शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम बनाया था।

बेटी ने पिता को जिताने का लिया संकल्प

भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह का टिकट फ़ाइनल होने के साथ ही विनोद सिंह का परिवार भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है चूंकि विनोद सिंह का पूरा परिवार राजनीतिक रहा है चाचा राजकिशोर सिंह दो बार जिले की जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे,भाई को भी विनोद सिंह ने एम।एल।सी बनवाया यही विनोद सिंह की राजनैतिक धमक का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

पूर्व मंत्री विनोद सिंह को सामाजिक नेता के तौर पर जाना जाता है कोरोना से जब पूरा देश लड़ रहा था उस वक़्त विनोद सिंह जिले में पूरी तरह सक्रिय रहे साथ ही उनकी बेटी पलक सिंह रात दिन लोगो की सेवा में जुटी रही उन्होंने उस वक़्त सड़कों पर निकल कर काम किया जब लोग संक्रमण की डर से लोगो ने घरों से निकलना छोड़ दिया था उस समय पलक सिंह लोगों से मिलकर उनका दुख बांट रही थी और मास्क सेनेटाइजर लेकर लोगों तक पहुंच रही थी।

बेटी के आने से बीजेपी प्रत्याशी का चुनाव हुआ दमदार

भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह के बेटी पलक सिंह ने भगवान कुश का आशीर्वाद लेकर चुनावी कमान संभाल ली उन्होंने पूजन अर्चन कर प्रचार का किया शुभारंभ

पलक के आने से युवाओं का जुड़ाव तेज़ी से विनोद सिंह के पक्ष में बनता दिखाई दे रहा है पलक सिंह अपने पिता को जिताने के लिये जीजान से जुट गई है अब 27 फरवरी तक पलक सिंह हमसाया होकर पिता के साथ रहेंगी।

पलक सिंह की तस्वीर 

सपा और भाजपा में 188 से है सीधा मुकाबला

जिले की सभी सीटों पर मुकाबला बडा रोचक हैंलेकिन सुल्तानपुर की सीट पर सीधा मुकाबला सपा और भाजपा से है सिटिंग एम।एल।ए रहे भाजपा के सूर्यभान सिंह का टिकट काटकर विनोद सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है,जिले की राजनीति में विनोद सिंह का बड़ा कद माना जाता है फिलहाल इनको संघ का भी पूरा साथ मिला हुआ है इसलिए विनोद सिंह को शसक्त माना जा रहा है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News