Ayodhya Traffic Diversion: पीएम मोदी के अयोध्या दौरे के चलते ट्रैफिक डायवर्जन जारी, घर से निकलने से पहले देख लें एडवाइजरी

Ayodhya Traffic Diversion: पीएम मोदी की रैली के अयोध्या में शनिवार को डाइवर्जन लागू रहेगा। अयोध्यावासी इस डाइवर्जन के हिसाब से ही घरों से 30 दिसंबर को बाहर निकलें।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-12-30 01:30 GMT

पीएम नरेंद्र मोदी (सोशल मीडिया)

Ayodhya Traffic Diversion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 दिसंबर) को रामनगरी अयोध्या दौरे पर रहेंगे। वे अयोध्या में नव निर्मित एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या में वे जनसभा व रोडशो करेंगे। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायर्जन प्लान तैयार किया है, ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यातायात पुलिस द्वारा लगाया गया प्रतिबंध शुक्रवार यानी आज रात 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा।

अयोध्या हाईवे पर इस प्रकार रहेगा डायवर्जन

  • गोरखपुर से आने वाले वाहन सहजनवा, बस्ती, कलवारी से टांडा-अकबरपुर से दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।
  • बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहन गोंडा, करनैलगंज से जरवल रोड, चौकाघाट, बदोसराय, सफदरगंज से लखनऊ की ओर जाएंगे।
  • सुल्तानुपर से आने वाले वाहन कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।
  • रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।
  • लखनऊ-बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहन बाराबंकी से चौकाघाट, जरवल रोड, करनैलगंज होते हुए गोंडा-बस्ती की ओर जाएंगे।
  • आजमगढ़, अंबेडकर नगर से आने वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे।

अयोध्या शहर में इस तरह रहेगा यातायात डायवर्जन

  • लखनऊ, रायबरेली रोड की ओर से आने वाले व नवीन मंडी से एयरपोर्ट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • अयोध्या शहर की ओर से आने वाले वाहन अग्रसेन तिराहे से शांति चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • अयोध्या शहर की ओर से आने वाले वाहन अग्रसेन तिराहे से नवीन मंडी अंडरपास से रायबरेली रोड व सहादतगंज की ओर जाएंगे। नवीन मंडी अंडरपास से शांति चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • पुलिस चौकी सहादतगंज हाईवे 27 से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • शांति चौक से हाई-वे 27 सर्विस रोड पर अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • अखंड मार्केट, सुल्तानपुर रोड पर हाईवे 27 सर्विस रोड अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • जनौरा कट से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या की ओर व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • साईदाता कुटी से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या, लखनऊ व साकेतपुरी कालोनी मोड़ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • देवकाली ओवरब्रिज से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या की ओर व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • महोबरा ओवरब्रिज से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या की ओर व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • कूढ़ाकेशवपुर से हाईवे से अयोध्या की ओर व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • -साकेत फ्लाई ओवर से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • नया सरयू पुल गोंडा व बस्ती से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • लकड़मंडी तिराहा गोंडा से पुराने सरयू पुल से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित-अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहन पूरा बाजार तिराहा, थाना महराजगंज से बिलहरघाट, जलालपुर सुल्तानपुर रोड से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • अचारी का सगरा से परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • इटौरा चौराहा से अयोध्या शहर की तरफ आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • अयोध्या शहर से अयोध्या धाम आने वाले वाहन बेनीगंज तिराहे से देवकाली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • अयोध्या शहर से अयोध्या धाम आने वाले वाहन उदया चौराहा से गैस गोदाम तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • अयोध्या शहर से अयोध्या धाम आने वाले वाहन रानोपाली रेलवे क्रासिंग से दाहिने लंगड़वीर चौराहा होकर परिक्रमा मार्ग से ही अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • साकेत डिग्री कालेज से अयोध्या धाम की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • विद्याकुंड तिराहा से रायगंज रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • बड़ी छावनी से रायगंज की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • रामघाट चौराहा से तपस्वी छावनी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • दीनबंधु आंख अस्पताल से छोटी छावनी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • गोलाघाट से लक्ष्मण किला, नयाघाट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • मौनीबाबा आश्रम से रामघाट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • मंत्रार्थ मंडपम से वासुदेवघाट तिराहा से हनुमान गुफा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • दुर्गागंज माझा से नयाघाट, अयोध्या की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • अयोध्या धाम सब्जी मंडी से पोस्ट ऑफिस की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  •  जैन मन्दिर तिराहा से दंतधावन कुंड, अयोध्या धाम जंक्शन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • अशर्फी भवन चौराहा से पोस्ट आफिस की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • प्रमोद वन तिराहे से प्रमोद वन मोड़, रामपथ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।  
Tags:    

Similar News