आजम व उनके परिवार के साथ यूपी सरकार कर रही है दुर्व्यवहार: अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि सपा सांसद आजम खां अस्वस्थ हैं और रामपुर से विधायक उनकी पत्नी तंजीम फातिमा बीते शनिवार को फिसलकर चोटिल हो गई।

Update: 2020-05-11 13:12 GMT
आजम व उनके परिवार के साथ यूपी सरकार कर रही है दुर्व्यवहार: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सीतापुर की जेल में सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला के साथ दुव्र्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार अपनी संकीर्ण मानसिकता के चलते रमजान के पवित्र महीने में भी वह इबादत और रोजे की फर्ज अदायगी में बाधा डालने में भाजपा को कोई संकोच नहीं है।

ये भी पढ़ें…तो क्या हर्ड इम्युनिटी की प्रक्रिया में है देश, यहाँ मिलेगी सारी जानकारी

भाजपा सरकार की यह हठधर्मिता

सपा अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि सपा सांसद आजम खां अस्वस्थ हैं और रामपुर से विधायक उनकी पत्नी तंजीम फातिमा बीते शनिवार को फिसलकर चोटिल हो गई।

उनका हाथ टूट गया है। अस्वस्थ होने के बावजूद उन्हे ठीक से उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं दी जा रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार की यह हठधर्मिता है कि मानवीय मूल्यों के पालन से भी वह गुरेज कर रही है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार को संविधान के प्रति निष्ठा नहीं है। देश का संविधान हर नागरिक को अपने धार्मिक फर्ज की अदायगी की गारंटी देता है।

पूर्व में भाजपा सरकार से मांग भी की गई थी कि रमजान में मोहम्मद आजम खां और उनके परिवारीजनों को जेल से रिहाकर उन्हें रोजे रखने और इबादत का अवसर देना चाहिए। भाजपा सरकार अपने आचरण से लोकतांत्रिक मान्यताओं और विपक्ष के प्रति सम्मान भावना की अवहेलना कर अनैतिक आचरण कर रही है।

ये भी पढ़ें…सोना हुआ सस्ता: बहुत तेजी से गिरे दाम, ऑनलाइन खरीदारी शुरु

जेल में रखकर प्रताड़ित

अखिलेश ने कहा कि आजम खां प्रदेश के सम्मानित नेता है और प्रदेश की जनता पर उनका भारी प्रभाव है। श्रीमती तंजीम फातिमा शिक्षाविद हैं। उनको जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

सत्तारूढ़ दल उनकी छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल करने में लगी है। आजम खां जीवन भर साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं। सामाजिक सद्भाव के लिए वे सतत प्रयत्नशील रहे हैं।

आजम खां के कार्यों की प्रशंसा

युवाओं को उच्चशिक्षा की सुविधा देने के लिए मोहम्मद आजम खां ने अपने प्रयासों से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की है।

समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्होंने इलाहाबाद कुम्भ के आयोजन को सफलतापूर्वक पूरी जिम्मेदारी से निभाया जिसकी प्रशंसा विदेशों तक में हुई थी। कुम्भ मेले में आए अखाड़ो के साधु-संतों ने भी आजम खां के कार्यों की प्रशंसा की थी।

ये भी पढ़ें… भारत में हमले की साजिश: पाकिस्तान के साथ आया खतरनाक आतंकी, अलर्ट पर सेना

Tags:    

Similar News