Prayagraj News: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र के लिए संकल्प लेने का किया आह्वान

Prayagraj News: सुबह करीब दस बजे बागेश्वर धाम सरकार ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। तो वही माघ मेले में पहुंचे पूज्य संतों का आशीर्वाद भी लिया।

Report :  Syed Raza
Update: 2023-02-02 14:22 GMT

Prayagraj News (Newstrack) 

Prayagraj News: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। सुबह करीब दस बजे बागेश्वर धाम सरकार ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। तो वही माघ मेले में पहुंचे पूज्य संतों का आशीर्वाद भी लिया। माघ मेले में संतों के बीच करीब 1 घंटा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिताया। इस दौरान माघ मेले में पहुंचे अपने भक्तों से देश की सुख समृद्धि के साथ ही हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर संकल्पित कराया।

मां शीतला महोत्सव में शामिल हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

माघ मेले से निकलने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज के मेजा में आयोजित मां शीतला महोत्सव में शामिल हुए। यहां पर करीब 2 घंटे उन्होंने दरबार लगाया। दिव्य दरबार के जरिए भक्तों की अर्जियों को सुना और उनका निस्तारण भी किया। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रयागराज आगमन को लेकर उनके भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़े- बागेश्वर धाम के समर्थन में उतरे अनुयायी, निकाली पदयात्रा

बाबा ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने पर जताई नाराजगी

लाखों की संख्या में मेजा इलाके में आयोजित मां शीतला महोत्सव में उनके भक्त शामिल हुए। यहां पर भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भक्तों को भारत को हिंदू राष्ट्र के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। तो वही श्री रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ मुखर होकर सामने आने की भी अपील किया।

जरूर पढ़े- श्री बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

सभा में उमड़ा भक्तों का हुजुम 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रयागराज में अपने दिव्य दरबार के जरिए समय अभाव के चलते चार भक्तों की अर्जी को स्वीकार किया। बारी बारी से सभी भक्तों को मंच पर बुलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह कुछ नहीं हैं, भक्तों को जो कुछ भी मांगना है, वह बाला जी यानी बागेश्वर धाम सरकार से मांगे।नागपुर में उठे विवाद के बाद तेजी से सुर्खियों में आने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह पहला यूपी दौरा था। लिहाजा बड़ी संख्या में उनके भक्तों का हुजूम उनके दिव्य दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचा था। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जिन भक्तों की अर्जियां स्वीकार हुईं। उनकी खुशी देखने लायक थी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर अफवाह और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाने वालों को भी भक्तों ने जवाब दिया।

Tags:    

Similar News