Bahraich News: अखिलेश बोले- सरकार खुद कराती है पर्चा लीक

Bahraich News: इस सरकार में सभी परेशान हैं, नौजवानों पर व किसानों पर आसूं गैस के गोले दागे जा रहे हैं, लाठिया चलाई जा रही हैं, किसान मारे जा रहें हैं, वो कहते राष्ट्रवादी,

Report :  Anurag Pathak
Update: 2024-02-24 10:29 GMT

Akhilesh Yadav (Pic:Social Media)

Bahraich News: बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के सवाल पर कहा कि ये सरकार खुद पर्चा लीक कराती है क्योंकि इन्हें नौकरी नहीं देनी है। सबसे ज्यादा परीक्षाएं इसी सरकार में लीक हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ भाषण देते हैं। इनका भाषण भारत माता की जय से शुरू होता है और उसी से खत्म होता है। मंदिर हम भी बनवा रहें हैं, शालिग्राम जी हम लेकर आए हैं, राम मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे हम जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई दल नहीं ये एक गिरोह है।

जब भगवान बुलाएंगे हम जायेंगे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कल राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। इस सरकार में सभी परेशान हैं, नौजवानों पर व किसानों पर आसूं गैस के गोले दागे जा रहे हैं, लाठिया चलाई जा रही हैं, किसान मारे जा रहें हैं, वो कहते राष्ट्रवादी, राष्ट्र प्रेमी हैं। ये राष्ट्र प्रेमी हैं जो नौजवानों किसानों का उत्पीड़न कर रहें हैं। मंदिर हम भी बनवा रहें हैं, शालिग्राम जी हम लेकर आए हैं, राम मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे हम जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई दल नहीं ये एक गिरोह है।

अखिलेश यादव शनिवार को जिले में सपा सरकार में मंत्री रहे यासर शाह के घर उनकी मां पूर्व सांसद रुआब सईदा के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

Tags:    

Similar News