बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर बोले, ताड़ी पीने से नहीं होता कोरोना

बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने ताड़ी को गंगा जल से भी पवित्र बताते हुए कहा कि ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होता है। ताड़ी में इम्युनिटी पॉवर है, उसे पीने से कोरोना नहीं होगा। 

Update: 2020-12-22 13:07 GMT
बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर बोले, ताड़ी पीने से नहीं होता कोरोना

बलिया: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बेतुका बयान देते हुए कहा है कि ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी की बूंद है। जिले के रसड़ा में कल दल के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजभर ने कहा कि उनके राजभर समाज का मानना ही कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी है। ताड़ी में इम्युनिटी पॉवर है, उसे पीने से कोरोना नहीं होगा।

ताड़ी पीने वाले लोगों को नहीं होता है कोरोना

उन्होंने कहा कि लोग खूब ताड़ी पीते हैं, इसलिए उन्हें कोरोना नहीं होता है। राजभर समाज के लोग अपने बच्चों को ताड़ी पिलाकर ही परवरिश करते हैं। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग समाज के लोगों को बरगला कर अपना हित साध रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: ‘आप’ का यूपी में प्रवेश: मनीष सिसौदिया पहुंचे लखनऊ, भाजपा को दी चुनौती

बसपा में ही मिला है लोगों को सम्मान

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को सम्मान बसपा में ही मिला है। बसपा की सूबे की कमान संभालने के बाद भीम राजभर राजभरों को बसपा से जोड़ने में जुटे हुए हैं । वह जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में राजभरों का सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं । उन्होंने बिल्थरारोड, सिकंदरपुर , बांसडीह व फेफना क्षेत्र के बाद कल रसड़ा में सम्मेलन को सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: क्यो इम्यूनिटी बूस्टर है नारायणी की चेपुआ मछली, जानने पहुंचे वैज्ञानिक

सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजभरों के इतिहास खास तौर पर महाराज सुहेलदेव के शौर्य का बखान करते हुए सुखदेव राजभर को विधानसभा अध्यक्ष बनाने, राम अचल राजभर के मंत्री बनने, बब्बन राजभर व रमाशंकर विद्यार्थी के सांसद होने तथा छोटे लाल राजभर के विधायक बनने में बसपा के योगदान का विशेष रूप से उल्लेख करते हैं। यह स्थिति तब है जबकि एक तरफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भागीदारी संकल्प मोर्चा को सशक्त करने में जुटे हैं। भाजपा ने मंत्री अनिल राजभर को आगे किया है।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

देखें वीडियो-

[video data-width="640" data-height="480" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/VID-20201222-WA0143.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: भाजपा के आठ सांसद: यूपी के इस शहर में है इनका आवास, जानें इसके बारे में

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News