Barabanki News: जनता से ही लेकर, जनता को ही राशन रेवड़ी की तरह बांट रही सरकार, यह कोई एहसान नहीं, बोले- आजय राय

Barabanki News: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हम अपना काम कर रहे हैं। रही समाजवादी पार्टी की बात तो वह अपने तरीके से जैसी उनकी इच्छा होगी वैसे साथ रहेंगे।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2023-11-05 10:48 GMT

Ajay Rai targeted BJP government

Barabanki News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ अपनी तरफ से नहीं कर रहे हैं। जनता को मुफ्त में राशन देकर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। क्योंकि वह जनता से ही लेते हैं और जनता को ही दे देते हैं। कोई वह गुजरात से लेकर राशन नहीं आए थे। रही मुसलमानो की बात तो कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही मुसलमानो की हितैषी रही है। देश के मुसलमान जानते हैं, लोकसभा चुनाव में मुसलमान कांग्रेस पार्टी के साथ में ही जाएंगे यह मुझे पूरा विश्वास है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हम अपना काम कर रहे हैं। रही समाजवादी पार्टी की बात तो वह अपने तरीके से जैसी उनकी इच्छा होगी वैसे साथ रहेंगे।

अजय राय ने कहा कि मोदी सरकार देश में फ्री राशन बांट कर जनता पर एहसान नहीं कर रही है। देश में बंट रहा फ्री राशन प्रधानमंत्री मोदी अपने गुजरात से लेकर नहीं आए थे। यह देश की जनता का ही राशन है, जो उन्हें रेवड़ी की तरह बाटा जा रहा है। क्योंकि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है फ्री में राशन बांटने की तिथियां आगे बढ़ती चली जा रही हैं। जनता सब कुछ जान गई है। मोदी सरकार देश की गरीब जनता पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। महंगाई अपने चरम पर है। गैस सिलेंडर के दाम हर महीने बढ़ रहे हैं। सिर्फ जनता का ही राशन जनता को फ्री में दे देने से जनता का भला नहीं हो सकता।

हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर माथा टेका

बता दे कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज बाराबंकी जिले के देवा में स्थित विश्व विख्यात हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने पूरे देश में अमन और चैन के साथ-साथ सभी लोगों के बीच भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी। उनके साथ बाराबंकी जिले के पूर्व सांसद पीएल पुनिया सहित तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। दरगाह पर माथा टेकने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने देश की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि इस बार जनता पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है। इसका निर्णय देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव से आप लोगों के सामने देखने को मिल जाएगा। रही बात समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तो वह पार्टी अपने हिसाब से कार्य कर रही है। समाजवादी पार्टी आगे अगर साथ चलना चाहेगी तो उनका स्वागत है। मुसलमानों की बात करें तो कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश के मुसलमान और अन्य वर्गों के साथ हमेशा खड़ी रही है। यह देश की जनता पूरी तरह से जानती है। देश का मुसलमान आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में पूरी मेजोरिटी के साथ में कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी रहेगी।

Tags:    

Similar News