Barabanki News: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, मोदी मैजिक के साथ योगा मैजिक हुआ कम, भाजपाई सबसे बड़े गुंडे और भूमाफिया

Barabanki News: अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ गई है। अब समय कम बचा है और कम समय में ज्यादा काम करना है।

Update: 2023-07-01 11:54 GMT
पौधारोपण करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(Pic: Newstrack)

Barabanki News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बाराबंकी पहुंचे। अखिलेश यादव ने पूर्व एमएलसी एसपी सिंह लखनऊ पब्लिक स्कूल की नवनिर्मित शाखा का उद्घाटन किया। अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ गई है। अब समय कम बचा है और कम समय में ज्यादा काम करना है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपाइयों ने इस बार तय किया है कि 80 हराओ और भाजपा को हटाओ।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अगर सबसे बड़ा कोई गुंडा है तो वह भाजपा का ही है। भाजपा के जिन टॉप 3 लोगों ने इलेक्शन कमीशन में फॉर्म भरा था। उनके बारे में पता करिए उनपर कितनी धाराएं लगी थीं। भाजपा के नेता ही आज सबसे बड़े भूमाफिया हैं। उन्होंने इशारों में सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी मैजिक के साथ योगा मैजिक भी कम हो गया है। योग दिवस पर वह योगा कर रहे थे लेकिन कर नहीं पा रहे थे।

तहसील और थाने तक फैला भ्रष्टाचार - अखिलेश यादव

महागठबंधन के नेताओं में एक राय ना बनने को लेकर भी अखिलेश यादव ने जवाब दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में एक राय है। भाजपा के इंजन एक दूसरे को टक्कर मार रहे हैं। भाजपा में जो डिब्बे थे अब वह इंजन बनने की फिराक में हैं। महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में अलग-अलग लोगों के अलग-अलग विचार और सुझाव आते हैं। हम लोगों की पूरी कोशिश रहेगी कि महागठबंधन में ज्यादा से ज्यादा दल एक साथ आएं।

महागठबंधन का दूल्हा कौन होगा, इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास तो कोई दूसरा दूल्हा ही नहीं है। पूरी पार्टी एक ही दूल्हे के चक्कर में है। महागठबंधन का चेहरा हम लोग मिल बैठकर तय कर ले लेंगे। सवाल दूल्हे का नहीं दो हजार रुपए के नोट का है। भाजपा ने पहले नोटबंदी करके देश को गुमराह किया और फिर अब दो हजार के नोट भी बंद कर दिये। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म करने की बात हुई थी लेकिन आज तहसील और थाने स्तर तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। ऐसे में दो हजार के नोट किसके और कहां सबसे ज्यादा जमा हुए हैं इसकी जांच होनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के साथ मिली हैं मायावती - अखिलेश

मायावती पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनके ट्वीट कभी-कभी इस बात का एहसास दिलाते हैं कि वह भी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिली हैं। भाजपा समाज को बांटने, भाईचारा खत्म करने और नफरत फैलाने का काम करती है। भाजपा की सरकार केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। अखिलेश ने कहा कि मोदी जी ने यूपी में आकर कहा था कि सरकार छुट्टा जानवरों का इंतजाम करेगी। लेकिन आज सांड की ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों से इन्होंने ग्राउंटब्रेकिंग सेरिमनी में एमओयू किए थे आज उन निवेशकों को ही ढूंढा जा रहा है। लगभग 10 साल से केंद्र में और प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन फिर भी महंगाई अपने पूरे चरम पर है। प्रदेश में बिजली की बड़ी समस्या है। लेकिन फिर भी सरकार ने बिजली का एक ही बड़ा प्लांट अब तक नहीं लगाया है। आज प्रदेश में जो बिजली है वह सपा सरकार में ही बने कारखानों में तैयार की गई बिजली आ रही है।

पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर यह भाजपा को शिगूफा लगता है तो वह इस बात का जवाब दे कि उनके मंत्रिमंडल में इनकी संख्या कितनी है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में पीडीए की संख्या कितनी है। जो सरकारी भर्तियां हुई है भाजपा उसमें पीडीए की संख्या बताए। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस पीडीए को भाजपा नजरअंदाज कर रही है वही इस एनडीए को उड़ा देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कर रही है जबकि वह जिला अस्पताल तक दुरुस्त नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि यूपी का लॉ एंड आर्डर पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। पुलिस खुद चोरियां और लूट कर रही है। पुलिस वाले रात में महिलाओं को मैसेज करके बुला रहे हैं। कस्टोरियल डेथ हो रही है। हत्याएं करवा कर सरकार लोगों को डरा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात इसलिए कर रही है क्योंकि बाकी मोर्चा पर वह फेल है। इसलिए वह जनता का ध्यान भटकना चाहती है।

Tags:    

Similar News