Barabanki News: भगवा हुआ रोड रोलर, चालक ने पीले कलर में रंगवाया रोलर, कहा हमें भगवा पसंद खुद करवाया पेंट

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्येनाथ की सरकार आई है तबसे हर चीज भगवा रंग में रंगता जा रहा है। योगी सरकार बनने के बाद भगवा रंग का ऐसा क्रेज बढ़ा की हर सड़क हर चौराहे पर इसे देखा जा सकता है।

Update: 2023-08-02 15:36 GMT

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्येनाथ की सरकार आई है तबसे हर चीज भगवा रंग में रंगता जा रहा है। योगी सरकार बनने के बाद भगवा रंग का ऐसा क्रेज बढ़ा की हर सड़क हर चौराहे पर इसे देखा जा सकता है। सड़कों पर निकल रहे लोगों में अधिकतर युवा और बुजुर्ग भगवा गमछे में दिखाई देते हैं। वहीं प्रदेश भर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर की तस्वीर वाली भगवा टी-शर्ट की भी भारी मांग है। इन सबके बीच अब बाराबंकी जिले में रोड रोलर भी भगवा रंग में रंगने लगे हैं। इन रोड रोलरो को पीले रंग से भगवा करवाया जा रहा हैं। यह कलर किसी के कहने पर नहीं, बल्कि खुद रोड रोलर चालक करवा रहे हैं। जब इस बारे में रोड रोलर चालक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें भगवा पसंद है। इसलिए हमने खुद इसे पीले कलर से भगवा करवाया है।

बता दें कि जब से सूबे की सबसे शक्तिशाली कुर्सी का रंग बदला तो उसका असर पूरे प्रदेश में दिखने लगा। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद हर गली चौराहे और बाजारों में भगवा रंग सबसे ज्यादा दिख रहा है। रोड पर सबसे ज्यादा लोग भगवा गमछा लिए नजर आते हैं। इस समय सावन का महीना चल रहा है और कांवड़िया निकल रहे है। कांवड़ियों की भी सबसे दिलचस्प डिमांड भगवा कपड़े हैं। वहीं लोगों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर की तस्वीर वाली भगवा टी-शर्ट की भी भारी मांग है। दुकानों पर ऐसी टी-शर्ट की काफी बिक्री है।

बाराबंकी में अभी तक भगवा गमछा, कुर्ता और भगवा टीशर्ट देखी जा रही थी। लेकिन अब जिले में रोड रोलर भी भगवा रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। बाराबंकी शहर में इस समय रोड मरम्मत का काम चल रहा है। उस पर चल रहे कई रोड रोलर भगवा कलर में नजर आए। भगवा रंग के बारे में जब रोड रोलर चालक से पूछा गया कि क्या इन रोड रोलरो को किसी अधिकारी ने भगवा पेंट करवाया है या उसने खुद करवाया है। इस पर रोड रोलर चालक ने कहा कि यह किसी के कहने पर नहीं बल्कि हमें भगवा रंग काफी पसंद है। इसलिए हमने इसे पीले कलर से भगवा करवाया है।

Tags:    

Similar News