Barabanki News: डीएम आवास के सामने दबंगों ने युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

Barabanki News: पुराने विवाद के चलते दबंगों ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2024-05-30 12:26 GMT

अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस। (Pic: Newstrack)

Barabanki News: बाराबंकी शहर में डीएम आवास के सामने कुछ दबंगों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक होटल पर आमने-सामने आ गए। इनके बीच काफी दिनों से प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर विवाद चल रहा था। यह दोनों प्रॉपर्टी डीलर एक दूसरे के पार्टनर थे, लेकिन कुछ अन-बन के चलते दोनों अलग हो गए थे। आज होटल पर यह दोनों आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों में इतना विवाद बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी।

घायल अस्पताल में भर्ती

गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएम आवास के सामने बिंद्रा होटल का है। यहां प्रॉपर्टी डीलर के दो पार्टनर बृहस्पतिवार की दोपहर चाय पीने पहुंच गए। दोनों ने एक दूसरे को देखा इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। दोनों पार्टनर कुछ दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर के धंधे से अलग हुए थे।

पहले से चल रहा था विवाद

पुराने मामले को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। आज होटल पर कहा-सनी के बाद बात इतनी बढ़ गई की एक पक्ष ने असलहा निकाल कर दूसरे पक्ष के एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली चलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने तत्काल इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी और युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं गोली लगने से घायल युवक का बाराबंकी के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

Tags:    

Similar News