Barabanki: बाबू हमका नाहीं मिलत गैस सिलेंडर, कराए दियो...डिप्टी सीएम से बोली महिला

Barabanki News: जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी एक फरियादी महिला उनके काफिले के पास आकर खड़ी हो गई। जैसे ही डिप्टी सीएम की नजर महिला फरियादी पर पड़ी।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2023-12-21 13:42 GMT

Deputy CM Keshav Prasad Maurya (Pic:Newstrack) 

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने सिद्धौर मंडल के बम्भौरा लोधी (पंचायत भवन) में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। दरअसल जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी एक फरियादी महिला उनके काफिले के पास आकर खड़ी हो गई। जैसे ही डिप्टी सीएम की नजर महिला फरियादी पर पड़ी। वह रुक गए और जाकर महिला फरियादी से मुलाकात की। महिला ने उनसे कहा कि बाबू हमका नाहीं मिलत गैस सिलेंडर, कराए दियो कौनो उपाय। यह सुनकर उन्होंने महिला को उसकी समस्या हल कराने का आश्वासन भी दिया।

दरअसल जो महिला फरियादी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले के पास आई थी। उसे उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर नहीं मिला था। उज्जवला योजना का लाभ पाने के लिए ही महिला अपनी फरियाद लेकर कार्यक्रम में पहुंची थी। लेकिन वह महिला अपनी बात किसी से नहीं कह पाई और काफिले के पास खड़ी हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि उपमुख्यमंत्री की नजर महिला फरियादी पर पड़ गई।

उन्होंने काफिले में बैठने के बजाय पहले उससे जाकर मुलाकात की। महिला से जब उन्होंने समस्या पूछी तो उसने बताया कि उसे उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है। इस पर डिप्टी सीएम ने महिला की पूरी बात सुनी और उनकी समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। केशव प्रसाद मौर्य ने तुरंत अधिकारियों को बुलाकर महिला की मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला से कहा कि वह परेशान न हों, उन्हें योजना का लाभ जरूर मिलेगा।

Tags:    

Similar News