Bareilly News: 13 जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का होगा निस्तारण

Bareilly News: प्राधिकरण के अपर जिला जज सचिव अजय कुमार शाही ने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-06-14 03:28 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Bareilly News: बरेली जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अदालत में सुलह-समझौत के आधार पर विभिन्न न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा। 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। वहीं, खास बात ये है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं लगेगा।  

Aaj Ka Mausam: UP में आज आसमान से बरसेगी आग, लू का अलर्ट जारी, पारा जाएगा 47 पार

लोक अदालत में इन विवादों का होगा निस्तारण

अपर जिला जज, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लघु प्रकृति के वाद, चलानी वाद, 138 एनआई एक्ट के वाद, पारिवारिक मामलों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के वाद और बैंक संबंधी लोन के विवादों का निस्तारण सुलह समझौता एवं अभिस्वीकृति के आधार पर किया जायेगा।

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाला, बोले देश की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

प्राधिकरण के अपर जिला जज सचिव अजय कुमार शाही ने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा नामित सभी पराविधिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति अलग-अलग तहसील, ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्रों में की गई है, जिससे आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक किया जा सके और लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, तहसील और ग्रामीण क्षेत्र में जाकर पोस्टर लगाकर तथा पंपलेट बांटकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार शाही ने दी है। 

UP News: अब Police विभाग में आउटसोर्सिंग से होंगी भर्ती! जानें क्या है सच्चाई? 


Tags:    

Similar News