Bareilly News: कमरा दिलाने के बहाने युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Bareilly News: युवक ने महिला से रेप का प्रयास किया। वहीं चीख की आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंची। अमानउल्ला ने वहां पर खड़ी सभी महिलाओं को गाली देने लगा।

Report :  Sunny Goswami
Update:2024-07-07 18:56 IST

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Bareilly News: जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां किराए का कमरा दिलाने गए दुसरे समुदाय के युवक ने महिला से रेप का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर पहुंची महिलाओं को युवक गाली देने लगा। जिसका वीडियों लोगों ने बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक के खिलाफ पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसकी युवक से पहले से ही जान पहचान थी। युवक कमरा दिलाने के बहाने उसको अपने साथ ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके कपड़े फाड़ डालें।

कमरा दिलाने के बहाने ले गया फिर...

महिला ने बताया कि उसकी अमानउल्ला नाम के युवक से जान पहचान थी। उसको किराए पर रहने के लिए कमरे की जरूरत थी। अमानउल्ला शनिवार को उसके लिए किराए का कमरा दिलाने के बहाने ले गया। जैसे ही वो कमरे में पहुंचा और अचानक से कमरा बंद कर लिया। फिर रेप की कोशिश करने लगा। उसने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वो चिल्लाने लगी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

वहीं चीख की आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंची। अमानउल्ला ने वहां पर खड़ी सभी महिलाओं को गाली देने लगा। मामला बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। कुछ लोगों ने युवक की अपशब्द बोलते हुए वीडियो भी बना ली और उसको इंटरनेट पर डाल दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही वीडियो की भी जानकारी प्राप्त हुई है। सभी पहलुओं को जांचकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News