UP News: 89 इंडस्ट्रियल व 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स के लिए उत्तर प्रदेश में लगेगी करोड़ों की बोली, बेस प्राइज तय

UP News: राजधानी लखनऊ की संडीला हाउसिंग में प्रस्तावित नर्सिंग होम के लिए 3337.10 स्क्वायर मीटर के भूखंड की नीलामी के लिए 1.68 करोड़ रुपए रिजर्व प्राइस तय किया गया है।;

Update:2023-08-01 18:07 IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: Photo- Social Media

UP News: उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने की ओर सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके लिए बड़े स्तर पर कार्य भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास विभाग (यूपीसीडा) 10 अगस्त को मेगा ई-ऑक्शन के माध्यम से एक बार फिर बड़े स्तर पर इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए प्लॉट आवंटित की जाएगी। नीलामी में जिन प्लॉट्स की बोली लगाई जाएगी उन प्लाटों का बेस प्राइस भी निर्धारित कर दिया गया है। नीलामी प्रकिया 10 अगस्त को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ई-पोर्टल पर सुबह 10 बजे प्रारंभ किया जाएगा। नीलामी में भाग लेने वाले सभी ऑक्शनर्स की लिस्टिंग्स को भी तय कर लिया गया है। गौरतलब है कि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, उन्नाव, ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी, अयोध्या, आगरा, बरेली व अलीगढ़ में इंडस्ट्रियल प्लॉट्स की नीलामी के लिए 13 जुलाई को यूपीसीडा ने मेगा ई-ऑक्शन का आयोजन किया था।

बेस प्राइज

10 अगस्त को आयोजित होने वाले मेगा ई-ऑक्शन में कुल मिलाकर 89 इंडस्ट्रियल, 3 ग्रुप हाउसिंग, एक नर्सिंग होम व फ्लैटेड फैक्टरी में 10 रेंटेड हॉल का आवंटन किया जाएगा। प्रयागराज की सरस्वती हाइटेक सिटी की बेस प्राइज 12.77 करोड़, उन्नाव की ट्रांस गंगा सिटी के लिए बेस प्राइज 30.82 करोड़ और झांसी के सुमेरपुर में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लिए प्लॉट्स का 5.44 करोड़ रुपए बेस प्राइस तय हुआ है। सरस्वती हाइटेक सिटी के लिए 12290 एरिया स्क्वायर मीटर का भूखंड के प्लॉट की नीलामी ई-ऑक्शन में होगी। इसके लावां उन्नाव में बन रही ट्रांस गंगा सिटी में भी एक प्लॉट की नीलामी होगी। इस प्लाट का कुल क्षेत्रफल 14,270 स्क्वायर मीटर है। वहीं झांसी के सुमेरपुर में स्थित ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लिए 23,676.20 एरिया स्क्वायर मीटर के भूखंड की नीलामी की जाएगी। जबकि राजधानी लखनऊ की संडीला हाउसिंग में प्रस्तावित नर्सिंग होम के लिए 3337.10 स्क्वायर मीटर के भूखंड की नीलामी के लिए 1.68 करोड़ रुपए रिजर्व प्राइस तय किया गया है।

वेयर हाउस प्लॉटिंग्स के लिए 31 करोड़ अधिकतम रिजर्व प्राइस

  • ई-ऑक्शन में जिन वेयरहाउसिंग प्लॉट्स की नीलामी प्रस्तावित है उसमें से लखनऊ के कुर्सी रोड पर स्थित 56,873.94 स्क्वायर मीटर के प्लॉट के लिए 31.28 करोड़ रुपए की रिजर्व प्राइस तय है, जो कि सबसे अधिक है।
  • प्रयागराज में सरस्वती हाईटेक सिटी में 12290.58 और 12654.27 स्क्वायर मीटर के भूखंड़ों की नीलामी के लिए क्रमशः 1.21 व 1.25 करोड़ रुपए बेस प्राइस रखा गया है।
  • बरेली के बहेरी में 16800 एरिया स्क्वायर मीटर की 2 वेयरहाउस प्लॉटिंग्स पर प्रत्येक के लिए 42.84 लाख बेस प्राइस रखा गया है।
  • उन्नाव की ट्रांस गंगा सिटी में वेयरहाउस प्लॉटिंग्स के लिए 13093.37 और 13814.19 स्क्वायर मीटर के दो प्लॉट्स की नीलामी होगी और इसके लिए क्रमशः 14.20 और 14.98 करोड़ रुपए बेस प्राइस तय है।
  • कानपुर के मलवां में 5044.46 स्क्वायर मीटर के प्लॉट की बेस प्राइस 2.47 करोड़ रुपए तय की गई है।
  • फ्लैटेज फैक्ट्री रेंटेड हॉल्स के लिए गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर में 4853.94 स्क्वायर मीटर एरिया के 10 प्लॉट्स निर्धारित किए गए हैं, जिनके मंथली रेंटल के बेस प्राइस के तौर पर प्रत्येक प्लाट 73000 रुपए रिजर्व प्राइस तय किया गया है।

Tags:    

Similar News