यादव सिंह मामले पर BJP ने सपा को घेरा, CM अखिलेश से मांगा भ्रष्टाचार पर स्पष्टीकरण

Update:2017-01-19 15:10 IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यूपी में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (सपा) परिवार यादव सिंह के साथ कथित संलिप्तता पर भ्रष्टाचार को लेकर सीएम अखिलेश यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। यादव सिंह के भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई कर रही है। हाल ही में एक खबरिया चैनल ने खुलासा किया है कि यादव सिंह के साथ भ्रष्टाचार को लेकर पूरा परिवार उससे जुडा था।

ये भी पढ़ें ...SP सिंबल विवाद: …तो क्या नेताजी ने लिखी थी इस महाभारत की पूरी स्क्रिप्ट

यूपी बीजेपी के महासचिव विजय बहादुर पाठक ने गुरुवार (19 जनवरी) को कहा कि पूर्व सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अखिलेश के मंत्रियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात करते रहे हैं और अब एक खबरिया चैनल ने इसका खुलासा किया है।

सब कुछ सीएम की जानकारी में

सपा में चल रहे घमासान के दौरान मुलायम सिंह यादव ने भी कहा था कि रामगोपाल अपने बेटे और बहू को सीबीआई से बचाने के लिए अखिलेश के साथ जुड़े हैं। अब ये अखिलेश यादव पर है कि वो जनता के सामने सच रखें। विजय बहादुर ने कहा कि सीएम की जानकारी के बिना कोई भी भ्रष्टाचार में इस तरह लिप्त नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें ...पार्टी विधायकों के साथ सीएम अखिलेश की मीटिंग खत्म, महागठबंधन पर अभी भी सस्पेंस

सामने आए दस्तावेज

हाल ही में खबरिया चैनल एवीपी न्यूज़ ने कुछ दस्तावेजों के हवाले से कहा था कि यादव सिंह के भ्रष्टाचार में मुलायम और अखिलेश के परिवार के लोग जुडे हैं। यादव सिंह से इन लोगों ने बड़े ठेके लिए। गौरतलब है कि यादव सिंह नोएडा के चीफ इंजीनियर थे, जो अब सैंकडों करोड़ के घोटाले में सीबीआई के शिकंजे में हैं। उनके खिलाफ जांच जारी है।

Tags:    

Similar News