कार्यकर्ता मतदाता के घर पर संपर्क व संवाद स्थापित करें: स्वतंत्र देव सिंह

प्रदेश में होने वाले विधानपरिषद चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह सरकार की नीतियों और विकास कार्यो का प्रचार आमजन तक पहुंचाने का काम करें।

Update: 2020-11-20 17:20 GMT
कार्यकर्ता मतदाता के घर पर सम्पर्क व संवाद स्थापित करें: स्वतंत्र देव

लखनऊ: प्रदेश में होने वाले विधानपरिषद चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह सरकार की नीतियों और विकास कार्यो का प्रचार आमजन तक पहुंचाने का काम करें। तथा विधान परिषद के चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता सेक्टर व बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाताओं से सम्पर्क व संवाद स्थापित करें।

कार्यकर्ता विधान परिषद चुनावों में कार्य करें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर विधान परिषद चुनावों में कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किए गए कार्य व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे अथक परिश्रम के बल पर पार्टी प्रदेश में शिक्षक व स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भी विजय हासिल करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को गाजियाबाद व मेरठ में मेरठ शिक्षक स्नातक क्षेत्र के चुनावों को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठकों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर विधान परिषद के चुनावों में पार्टी की विजय के लिए कार्य किया है। अब कार्यकर्ताओं को योजनापूर्वक मतदाताओं से सम्पर्क कर उन्हें पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए अपील करनी चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई शिक्षा नीति में शिक्षकों व छात्रों की उन्नति, विकास व सम्मान का भाव निहित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याण योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि वे मतदाता के घर पर दस्तक देकर उनसे सम्पर्क व संवाद स्थापित करे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे विधान परिषद चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की विजय के लिए संकल्पबद्ध होकर मतदाताओं से संघन सम्पर्क का अभियान चलायें।

ये भी पढ़ें: मुश्किल में वसीम रिजवी: दर्ज हुई दो FIR, ये है बड़ी वजह

श्रीधर अग्निहोत्री

Tags:    

Similar News