Lok Sabha Election: यूपी में भाजपा की सीट-शेयरिंग फाइनल, सहयोगी दलों के खाते में जा सकती इतनी सीटें

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के किले को फतह करने के लिए ने आरएलडी, अपना दल, निषाद पार्टी और एसबीएसपी के साथ गठबंधन किया है। जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) हाल ही में भाजपा के साथ हाथ मिलाया है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-01 05:26 GMT

Lok Sabha Election 2024: यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को फतह करने के लिए भाजपा, आरएलडी, अपना दल, निषाद पार्टी और एसबीएसपी के साथ मैदान में ताल ठोकती हुई दिखाई देगी। यूपी में भाजपा अपने सहयोगी दलों के लिए 80 से 6 लोकसभा सीटें छोड़ सकती है। इस बात का फैसला भी कहीं हद हो चुका है।  बीते गुरुवार देर रात दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की चली बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है कि भाजपा यूपी में अपने सहयोग दलों को 6 सीटें छोड़ सकती है। बाकी सीटों पर वह अपना प्रत्याशी उतारेगी। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हुई। इसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। 

यूपी में इतनी सीट देने का प्रस्ताव

केंद्रीय चुनाव सीमित की यह बैठक करीब चार घंटे चली और देर रात तीन बजे खत्म हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के पहली सूची के उम्मीदवारों के नामों की चर्चा साथ यूपी में एनडीए के हिस्सा दलों की लोकसाभ चुनाव की सीट शेयरिंग को लेकर भी मंथन हुआ, जिसमें यह मंथन चल रहा था यूपी के सीएम योगी की मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया है कि यूपी में भाजपा अपने सहयोगी दलों को लोकसभा में छह सीटें दे सकती है। इसमें सबसे अधिक सीटें अपना दल और आरएलडी के खाते में जा सकते हैं। बाकी दलों को एक-एक सीट मिल सकती है।

भाजपा के साथ ये दल शामिल

यूपी में लोकसभा चुनाव के किले को फतह करने के लिए ने आरएलडी, अपना दल, निषाद पार्टी और एसबीएसपी के साथ गठबंधन किया है। जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) हाल ही में भाजपा के साथ हाथ मिलाया है। इससे पहले वह यूपी में सपा- इंडिया गठबंधन का हिस्सा था। सूत्रों की माने तों 80 सीटों में भाजपा 6 सीट अपने सहयोगी पार्टी अनुप्रतिया पटेल के अपना दल, जयंत चौधरी के आरएलडी, संजय निषाद के निषाद पार्टी और ओम प्रकाश राजभर के एसबीएसपी पार्टी के लिए छोड़ सकती है। इसमें अपना दल और आरएलडी के लिए दो-दो लोकसभा सीटें मिल सकती हैं, जबकि निषाद पार्टी और एसबीएसपी के लिए एक-एक लोकसभा सीट मिल सकती है।

आरएलडी-अपना दल यहां से लड़ सकते चुनाव 

अभी यह फैसला नहीं हुआ है कि सहयोग दलों के लिए कौन से जगहों की सीटें मिलेंगी, लेकिन यह पक्का माना जा रहा है, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के आधार देखते हुए, वही सीट ऑफर कर सकती हैं, जहां पर पिछला चुनाव लड़ा था। अपना दल को प्रतापगढ़ और मिर्जापुर की सीटें मिलने की संभावना है, जबकि आरएलडी को बिजनौर, बागपत या फिर मुथरा से कोई दो सीटें मिल सकती हैं।

आज जारी हो सकती पहली सूची

इसके अलावा भाजपा केंद्रीय चुनाव सीमित की हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की पहली सूची के उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई। इसमें 100 से अधिक नामों पर मंथन हुआ। पार्टी आज 100 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इस सूची में कई केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल हो सकता है। पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से वाराणसी सीट से चुनावी मैदान में दिख सकते है। लखनऊ से राजनाथ सिंह, गांधीनगर से अमित शाह, अमेठी से स्मृति ईरानी, सबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, ग्वालियर से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया जा सकता है।

Tags:    

Similar News