Municipal Elections: निकाय चुनाव से पहले BJP की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी ने टटोली संगठन की नब्ज, कल करेंगी रामलला के दर्शन

Municipal Elections: निकाय चुनाव से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची BJP की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी अपने दौरे के दूसरे दिन आज मीडिया से रूबरू हुई।

Update: 2022-10-18 09:58 GMT

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी नगर निकाय चुनाव और उसके बाद होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लगातार बैठ कर कर रहा है पूरे देश में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश को लेकर काफी सजग है इसीलिए यहां बैठकों का दौर लगातार जारी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी अपने दौरे के दूसरे दिन आज मीडिया से रूबरू हुई। दौरे के पहले दिन डी. पुरंदेश्वरी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने संगठन की नब्ज को टटोला और उसकी एक रिपोर्ट तैयार कर आलाकमान को सौंपेंगी।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर मीडिया से रूबरू हुईं डी. पुरंदेश्वरी ने केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल और योगी सरकार के लगभग 6 साल के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा डबल इंजन की सरकार में यूपी का और विकास हो रहा है केंद्र की सरकार पर 8 साल के कार्यकाल में एक भी दाग नहीं लगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार गरीबों के लिए कार्य कर रहे हैं उनके लिए योजनाएं ला रहे हैं। उन्होंने कहा आज देश सशक्त होकर मजबूती के साथ अपने बलबूते आगे बढ़ रहा है।


उत्तर प्रदेश के दौरे पर आई हूं- डी. पुरंदेश्वरी

उन्होंने कहा हमारी पार्टी में यह क्षेत्र की परिभाषा होता है हर 3 महीने में एक बार हमें दो प्रदेशों में जाना पड़ता है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के दौरे पर आई हूं, जहां हमें अपने पार्टी के संगठन और उसकी मजबूती को देखना पड़ता है। यहां के राजनीतिक हालात को भी हम लोग देखते हैं और जो भी कमियां रहती है उसे दूर किया जाता है। इसकी रिपोर्ट आलाकमान को भी दी जाती है।

इसी जिम्मेदारी को लेकर मैं कल यहां आई और 3 दिन तक यहां रहूंगी। 3 दिन के कार्यक्रम के दौरान संगठन के सर्किल नेता के साथ हमारी बैठक हुई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हमारी मुलाकात हुई। आज चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ हमारी बैठक हुई और कल मैं अयोध्या में रहूंगी। वहां रामलला के दर्शन कर पार्टी नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात होगी। पूरे दौरे की रिपोर्ट बनाकर उसको शीर्ष नेतृत्व को दूंगी।

बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि केंद्र में दो बार भारतीय जनता पार्टी सरकार में आई है। अभी हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया। पहले हमेशा ऐसा होता था कि राजनीति में किसी नेता का जन्मदिन होता है तो सब उसको बड़े ढंग से बनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी जो सेवा के रूप में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाती है। बीजेपी का मूल मंत्र अंतोदय है, हम जनता की सेवा के लिए सत्ता में आए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 का चुनाव हो या 2019 का चुनाव हमारा नारा यही रहा सबका साथ सबका विकास। हमारे नेता सबको विकास पहुंचाते हुए हम सब को आगे ले जाना चाहते हैं। 2014 से लेकर आज तक जितनी भी योजनाएं केंद्र सरकार लेकर आई है उन सभी पर अगर नजर डालें तो यही समझेंगे कि देश के गरीब को एक केंद्र बिंदु बनाते हुए हर एक योजना को लाया गया है। क्योंकि हमारी पार्टी सेवा में विश्वास रखती है।


उत्तर प्रदेश में विकास लगातार हो रहा है- डी. पुरंदेश्वरी

उन्होंने कहा हमारी पार्टी में भ्रष्टाचार का नामोनिशान नहीं है। कोई भी नहीं कह सकता कि 8 साल के शासनकाल में ऐसा भ्रष्टाचार हुआ हो जिसमें नरेंद्र मोदी या उनके मंत्री या नेता शामिल हों। पाकिस्तान की ओर से हुए आतंकी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया गया। कश्मीर को 370 से मुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भी इस बार दोबारा सत्ता में वापस आई है। इसका कारण यही है कि भ्रष्टाचार से हम समझौता नहीं करते और जनता ने इस पर मुहर भी लगा दी कि भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में विकास लगातार हो रहा है और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर यूपी सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी का लॉ एंड ऑर्डर आज दूसरे प्रदेशों के लिए मिसाल बना हुआ है। पहले उत्तर प्रदेश में शाम 6:00 बजे के बाद लोग बाहर निकलने से डरते थे, महिलाएं डरती थीं, आज महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं वह दिन-रात कहीं भी आ जा सकती हैं।

Tags:    

Similar News