बड़ा हादसा: BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कटा ये अंग, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा हो गया है। गाड़ी से उतरते वक्त वह चोटिल हो गए। दरअसल वे मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, जहां भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे।

Update: 2019-08-12 10:08 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा हो गया है। गाड़ी से उतरते वक्त वह चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें...अनुच्छेद 370 हटने के बाद मुकेश अंबानी ने जम्मू-कश्मीर के लिए किया बड़ा ऐलान

दरअसल वे मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, जहां भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में चोट लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी उंगली कट गई है।

घटना मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड की है। आनन-फानन में उन्हें वर्धमान हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती किया गया है। डाॅक्टरों के मुताबिक उनके दाएं हाथ की उंगली में काफी चोट आई है।

यह भी पढ़ें...मेवाड़ के राजपरिवार ने भी किया श्रीराम के वंशज होने का दावा

सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां एआरटीओ कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शहर में पहुंचते ही चोटिल हो गए। बताया गया कि जगह-जगह स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत के लिए समर्थक खड़े थे।

 

Tags:    

Similar News