कानपुर: रिवाल्वर दादी के नाम से मशहूर कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डेय 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की कंडीडेट हो सकती है। मेयर प्रमिला पाण्डेय से जब पुछा गया कि यदि संगठन आप को लोकसभ चुनाव में उम्मीदवार बनाता है तो क्या करेगी। उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि संगठन मुझे यह जिम्मेदारी देगा तो मै इसे भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाउंगी।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: दबिश देने गई पुलिस पर अपराधियों व उनके परिजनों ने किया हमला, 3 घायल
जब से शहर में उनके लोकसभा चुनाव लड़ने पर चर्चा चली है तो उनके कार्य शैली में बड़ा परिवर्तन आया है। प्रमिला पाण्डेय शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ई रिक्शे से निरिक्षण करने के लिए निकल पड़ी। उन्होंने पैरो में जूतों चप्पल भी नही पहने थे। बीते शनिवार को कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डेय ने ई रिक्शे से पूरे शहर का भ्रमण किया। उन्होंने यह देखने का प्रयास किया कि बेलगाम हो चुके ई रिक्शे की वजह से कहा-कहा जाम लगता है।
यह भी पढ़ें: नहीं जाते मंदिर, नहीं करते रोज पूजा तो परेशान ना हो करें ये काम होंगे भगवान आपके साथ
ई रिक्शे की वजह से पूरा शहर को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके बाद वो शहर में नंगे पैर पैदल चल कर भी हालात को समझने का प्रयास किया। वो सड़क पर चलती रही लेकिन उन्हें शहर की जनता और ई रिक्शा चालक भी पहचान नही सके। मेयर प्रमिला पाण्डेय ने बताया कि जब शहर में अवैध चट्टा के खिलाफ अभियान चला था तो मै खुद अपनी स्कूटी से जाकर कई चट्टो को चिन्हित किया था।
यह भी पढ़ें: नहीं जाते मंदिर, नहीं करते रोज पूजा तो परेशान ना हो करें ये काम होंगे भगवान आपके साथ
उसी प्रकार शहर में बेलगाम हो चुके ई रिक्शो पर पावंदी लगाने के लिए मै ई रिक्शे में बैठ कर निकली थी। मैंने कुछ चौराहों और ईलाको को चिन्हित किया है जहा पर ई रिक्शे की वजह से जाम लगता है। शहर में वही ई रिक्शे चलेगे तो रजिस्ट्रर्ड है ,राजित्रेशन से ज्यादा तादात पर ई रिक्शे चल रहे है। उनके खिलाफ अभियान चलाकर बाहर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नौ रात्रि में पर्व में मेरा नौ दिन का उपवास था और इस वजह से मै पैरो पर चप्पल या जूते नही पहनती हूँ।
जब मेयर प्रमिला पाण्डेय से पुछा गया कि संगठन आप को लोकसभा चुनाव में कानपुर से कंडीडेट बनाएगा तो क्या आप चुनाव लड़ेगी। इस पर उन्होंने कहा कि संगठन मुझे जो भी जिम्मेदारी इस शहर के लिए देगा उसको मै पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाउंगी। इस शहर की जनता ने मुझे पहले पार्षद बनाया ,फिर मेयर इस शहर ने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। इस शहर लोग मुझे और मै शहर के लोगो को बहुत प्यार करती हूँ इतना कहते हुए उन्होंने अपनी बात समाप्त कर दी।
जानकारी के मुताबिक आने वाले लोकसभा चुनाव में कानपुर की संसदीय सीट से कई नेता अपना दावा दबी जुबान से ठोक रहे है। लेकिन संगठन के भीतर शहर से कुछ ही नाम चल रहे है जिसमे से मेयर प्रमिला पाण्डेय का नाम सबसे ऊपर है। बीजेपी के पास लोकल स्तर पर प्रमिला पाण्डेय के आलावा कोई नेता नही है जो कांग्रेस पार्टी को टक्कर दे सके या फिर बीजेपी किसी वीआईपी नेता को कानपुर से कंडीडेट घोषित करे।
2017 निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रमिला पाण्डेय कांग्रेस की मेयर कंडीडेट वंदना मिश्रा को लगभग 50 हजार वोटो से हराया था। इसकी पीछे वजह थी कि प्रमिला पाण्डेय पूर्वांचल की है और कानपुर में पूर्वांचल के लोगो की संख्या लगभग 11 से 12 लाख के आसपास है। जनता के बीच लोकप्रिय नेताओ में उनकी गिनती होती है। ब्राह्मण लाबी उनके साथ है।