Agra Metro: स्टेशनों के 'यूनिक कोड' को मिली मंजूरी, अब इन नामों से जाने जाएंगे आगरा के सभी मेट्रो स्टेशन

भारतीय रेल सम्मेलन संगठन ने पूरी जांच पड़ताल के बाद आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों के यूनिक कोड को मंजूरी दी है।

Report :  Rahul Singh
Published By :  Ashiki
Update: 2021-08-07 16:49 GMT

कांसेप्ट इमेज  (सोशल मिडिया)

Agra News: आगरा में भारतीय रेल की तर्ज पर अब आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों के लिए 'यूनिक कोड' को मंजूरी मिल गई है। भारतीय रेल सम्मेलन संगठन ने पूरी जांच पड़ताल के बाद आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों के यूनिक कोड को मंजूरी दी है। अब यह स्टेशन अपने नाम के साथ इन कोड्स से भी जाने जाएंगे। यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने आगरा मेट्रो की स्टेशनों के कोड्स मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर की है।

स्टेशनों के लिए यूनिक कोड जारी करने की परंपरा रेलवे द्वारा शुरू की गई थी , जो अभी तक जारी है। रेलवे के साथ-साथ देश भर में संचालित सभी मेट्रो सेवाओं में भी स्टेशनों के लिए यूनिक कोड का प्रयोग किया जाता है। भारतीय रेल सम्मेलन संगठन द्वारा पूरी जांच इन कोड्स को मंजूरी दी जाती है। बता दें कि आगरा मेट्रो के स्टेशन की कोडिंग होने से मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद लोगों को स्टेशन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेट्रो ट्रेन व स्टेशन परिसर में लगे डिस्प्ले बोर्ड व अन्य जगहों पर इन कोड का प्रयोग किया जाएगा। आगरा मेट्रो के स्टेशनों के यूनिक कोड में अंग्रेजी भाषा चार अक्षरों का प्रयोग किया गया है, जो कि स्टेशन के नाम से ही लिए गए हैं।

ताजनगरी के प्रमुख रेलवे स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए 'AGC' कोड का प्रयोग किया जाता है, अब आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन के लिए 'AGCM' कोड का प्रयोग किया जाएगा। वहीं, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के लिए AF का प्रयोग किया जाता है, तो वहीं आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन के लिए AFTM का प्रयोग किया जाएगा।


प्रथम कॉरिडोर (ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा) के सभी स्टेशन व यूनिक कोड-

1. ताज ईस्ट गेट- TEGT

2. बसई- BSAM

3. फतेहाबाद रोड- FTBR

4. ताजमहल- TJML

5. आगरा फोर्ट- AFTM

6. जामा मस्जिद- JMDM

7. मेडिकल कॉलेज- MDCL

8. आगरा कॉलेज-AGCL

9. राजा की मण्डी- RKMM

10. आर.बी.एस कॉलेज- RBSC

11. आई. एस. बी. टी.- ISBT

12. गुरू का ताल- GKTL

13. सिकंदरा- SKRM

द्वतीय कॉरिडोर (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) के सभी स्टेशन व यूनिक कोड-

1. आगरा कैंट- AGCM

2. सदर बाजार- SDBZ

3. कलैक्ट्रेट- CLTR

4. सुभाष पार्क- SBPK

5. आगरा कॉलेज- AGCL

6. हरिपर्वत-HRPT

7. संजय प्लेस-SJPL

8. एमजी रोड-MGRM

9. सुल्तानगंज- SGJM

10. कमलानगर-KLNR

11. रामबाग- RMBM

12. फाउंड्री नगर - FDNR

13. आगरा मण्डी- AGMD

14. कालिंदी विहार- KLVH

भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में लगभग 7325 स्टेशनों के लिए यूनिक कोड का प्रयोग किया जाता है। यूनिक कोड के जरिए आसानी से स्टेशनो की पहचान की सकती है। लगभग संचार प्रणाली में ये यूनिक कोड बहुत अहमियत रखते हैं। भारतीय रेल सम्मेलन द्वारा एक बार स्टेशन के कोड को मंजूरी मिल जाती है, तो उसके बाद वो कोड किसी अन्य स्टेशन के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता।

Tags:    

Similar News