Lakhimpur Kheri News: भाई ने ही उजाड़ा था रिश्ते की बहन का सुहाग, पुलिस ने किया खुलासा

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि मृतक जाबिर रिश्ते में उसका बहनोई था। जिसका कई वर्ष पूर्व उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था।

Update:2023-04-03 00:54 IST
लखीमपुर खीरी में भाई ने बहन के पति का किया कत्ल- (Photo- Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर कोतवाली सदर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का खुलासा किया गया। इस मामले में अभियुक्त रौनक अली पुत्र हासिम अली निवासी ग्राम पसुरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। उसे पुलिस ने राजापुर से बहराइच को जाने वाले मार्ग से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका भी बरामद कर लिया गया है।

जीजा पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

पिछले दिनों थाना कोतवाली सदर के हिदायतनगर में जाबिर शाह नाम के शख्स की हत्या हुई थी। इस घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा की जा रही तफ्तीश के दौरान साक्ष्य संकलन, ह्यूमन इंटेलीजेंस एवं तकनीकी सहायता के आधार पर घटना में संलिप्त मृतक के साले रौनक अली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि मृतक जाबिर रिश्ते में उसका बहनोई था। जिसका कई वर्ष पूर्व उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इस बात से नाराज होकर रौनक ने उसकी हत्या की साजिश रची। वो कई दिनों से जाबिर को मारने का मौंका तलाश रहा था।

बीते 31 मार्च को जब जाबिर सुबह नवाज पढ़ने जा रहा था, तभी उसने सड़क के मोड़ पर जाबिर की बांके से वारकर हत्या कर दी और शव को बगल में एक बाउंड्री युक्त प्लाट में डाल दिया था। उस वक़्त रौनक वहां मौके से भाग गया था। रौनक पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कहीं दूर जाना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया।

हत्या की घटना का 48 घंटे के अन्दर अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 20,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया। दूसरी तरफ पीड़ित परिवार की महिला को विश्वास नहीं हो रहा है कि जिसे वो भाई मानती थी, उसी ने उसका सुहाग उजाड़ दिया है।

Tags:    

Similar News