Bulandshahr News: मैनपुरी व रामपुर बनेगा सपा मुक्त, बोले भाजपा सांसद राजवीर सिंह

Bulandshahr News: बुलन्दशहर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण करने आए एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि इस बार मैनपुरी व रामपुर को सपा मुक्त बनाएंगे।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2022-11-17 17:25 GMT

भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने किया पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण

Bulandshahr News: यूपी के बुलन्दशहर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह (Former Chief Minister Babuji Kalyan Singh) की मूर्ति का अनावरण करने आए एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह (BJP MP Rajveer Singh) ने कहा कि इस बार मैनपुरी व रामपुर को सपा मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के परिवार से व्यक्तिगत संबंध है, लेकिन राजनीतिक नही, राजनीतिक लडाई अपनी जगह है।

नपुरी व रामपुर में सपा को राजनैतिक पटखनी देंगे और सपा मुक्त बनाएं: MP

भाजपा सांसद ने कहा कि मैनपुरी व रामपुर में सपा को राजनैतिक पटखनी देंगे और सपा मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया है और अब यूपी की मैनपुरी व रामपुर सपा मुक्त होगी, मैनपुरी में भाजपा ने एमवाई का अखिलेश यादव का गणित बिगाड़ दिया है और वहां शाक्य और यादव मतदाताओं के साथ मुस्लिम समाज की आधी आबादी भी भाजपा के साथ है यही नहीं रामपुर में मुस्लिम समाज का काफी समर्थन मिल रहा है इस बार मैनपुरी और रामपुर सपा के राजनीतिक चंगुल से मुक्त होंगे और उपचुनाव में रामपुर और मैनपुरी में कमल खिलेगा।

आप का गुजरात में कुछ नहीं: राजवीर सिंह

एटा के भाजपा सांसद और बाबूजी कल्याण सिंह के जेष्ठ पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि गुजरात चुनाव की कैंपेनिंग करने उत्तर प्रदेश से गुजरात जा रहे हैं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा गुजरात में भाजपा की फतेह है वहां इस बार इतिहास रचेगा और पुरानी प्रथा खत्म होगी। एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का गुजरात में कुछ भी नहीं है। गुजरात में किसी भी दल से भाजपा की टक्कर नही है, लेकिन भाजपा किसी भी लड़ाई को मजबूती के साथ लगती है।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

बुलन्दशहर में बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तथा संचालन भाजपा नेता संजय बिसारिया एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया द्वारा बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

एटा के सांसद राजू भैया ने कार्यक्रम का किया सम्बोधित

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एटा के सांसद राजू भैया ने कहा कि नगर पालिका परिषद बुलंदशहर बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित कराने का कार्य करने पर उन्होंने पालिका के चेयरमैन मनोज गर्ग, सभासदो, देवतुल्य कार्यकर्ताओ एवं जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि बाबूजी का सारा जीवन गांव , गरीब , किसान और भारतीय जनता पार्टी को जन-जन की पार्टी बनाने के लिए समर्पित रहा, बाबूजी का गरीबों के प्रति हमदर्दी रखना व कार्यकर्ताओं से प्यार करना उनकी विशेष पहचान थी।

भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा के गले में माल्यार्पण नहीं किया और कहा कि माला चढ़ाने से वह लोग दिवंगत हो जाते हैं मगर बाबूजी के आदर्श और उनके द्वारा दी गई प्रेरणा आज भी जीवंत है और वह बाबूजी के चित्र पर कभी माल्यार्पण नहीं करते उससे उन्हें बाबूजी के सदैव साथ रहने का एहसास होता है।

इस मौके पर ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम को सांसद भोला सिंह , स्याना के भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी , बुलंदशहर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी , डिबाई के भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, खुर्जा की भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग आदि ने भी संबोधित कर भाजपा सांसद राजवीर सिंह का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा संग लोगों ने ली सेल्फी

नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में बाबूजी कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ ही लोगो में बाबू जी की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने वालो को होड़ सी गई, ही कोई प्रतिमा के पास खड़ा होकर फोटो लेता नजर आ रहा था। 

Tags:    

Similar News