Jalaun: जालौन में किसान पर टूटा रफ्तार का कहर, बस ने पीछे से मारी टक्कर, परिवार में मचा मातम

Jalaun: जालौन में स्टेट हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बाइक से जा रहे किसान को तेज रफ्तार आ रही बस में पीछे से टक्कर मार दी।

Report :  Afsar Haq
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-28 13:54 GMT

ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक एक्सीडेंट (फोटो- सोशल मीडिया, सांकेतिक)

Jalaun: जालौन में स्टेट हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बाइक से जा रहे किसान को तेज रफ्तार आ रही बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसान उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। अधिक चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस सवार चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है। हादसे की खबर लगते ही मत किसान की खम्मा थम सा गया हो। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

बस ने सेवाराम की मोपेड में मार दी टक्कर 

बता दें, ये घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम माडरी का रहने वाला 65 वर्षीय किसान सेवाराम पुत्र मनीराम अपनी मोपेड वाईक से जालौन सामान खरीदने के लिए आ रहा था।

जब वह ग्राम अकोढी दुबे के पास पहुंचा, तभी जालौन की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बस ने सेवाराम की मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से बस छोड़ कर भाग गया।

इस हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल पड़े किसान सेवाराम को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन लेकर आये।

लेकिन चिकित्सकों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी, मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News