बड़े एक्शन में योगी सरकार: दंगाइयों की अब खैर नहीं, AMU छात्रों के खिलाफ...

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शन के खिलाफ यूपी पुलिस कार्रवाई कर रही है। जगह जगह छोपमारी हो रही है। प्रदर्शनकारियों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। और उनसे वसूली भी की जा रही है।

Update: 2019-12-28 08:59 GMT

अलीगढ़: पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देशभर में उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी बहुत हिंसक प्रदर्शन हुआ,जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी हिंसा हुई। हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के 10 हजार अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें—अभी-अभी पाकिस्तान ने दनादन दागे मोर्टार: एक की मौत, NSA डोभाल ने लिया बड़ा फैसला

15 दिसंबर को हुआ था हिंसक प्रदर्शन

बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 15 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। देखते ही देखते ये प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इस दौरान एएमयू गेट को भी कुछ शराराती तत्वों ने तोड़ डाला था। इसे लेकर यूपी पुलिस और AMU छात्र संघ के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी लगा था।

ये भी पढ़ें—वीडियो: जब SP बोले- पाकिस्तान जाओ, इसके बाद फिर मच गया बवाल

योगी सरकार का एक्शन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शन के खिलाफ यूपी पुलिस कार्रवाई कर रही है। जगह जगह छोपमारी हो रही है। प्रदर्शनकारियों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। और उनसे वसूली भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें— भारत के नक्शे से गायब हो गया कश्मीर व लद्दाख, लोगों ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास

राज्य में अब माहौल शांतिपूर्ण है

दरअसल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस छोड़ने पड़े थे। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। गौरतलब है कि यूपी में प्रदर्शन और हंगामें के बाद शांति लौटने लगी है, राज्य में अब माहौल शांतिपूर्ण है।

ये भी पढ़ें—मोबाइल वालों सावधान! फैल रही ये खतरनाक बीमारी, तो गए काम से..

Tags:    

Similar News