Chandauli: केंद्रीय मंत्री को जिताने के लिए आयोजित किया गया रुद्राभिषेक

Chandauli News: भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि मोदी जी के सपने का भारत बनाने के लिए इस बार पूरा देश ने भाजपा को 400 सीटों को पार करने का संकल्प लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है।

Report :  Ashwani
Update: 2024-03-03 12:31 GMT

Chandauli News (Pic:Newstrack)

Chandauli News: चंदौली संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र पांडे को भाजपा द्वारा पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। केंद्रीय मंत्री को जिताने और भाजपा को 400 के पार के लिए जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के बठ्ठी स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के साथ भाजपाजनों ने रुद्राभिषेक किया। भारतीय जनता पार्टी की पुरे देश में 400 सीटों के पार एवं चंदौली में ऐतिहासिक जीत के लिए पूजा अर्चना का क्रमबद्ध आयोजन किया गया।

पीएम के नेतृत्व में देश लिख रहा है विकास की नई रूपरेखा 

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि मोदी जी के सपने का भारत बनाने के लिए इस बार पूरा देश ने भाजपा को 400 सीटों को पार करने का संकल्प लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है। आज उसी क्रम में भगवान शिव के दरबार में भाजपाजन चंदौली लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए रूद्राभिषेक किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई रूपरेखा लिख रहा है।

सनातन संस्कृति परंपरा के अनुसार लोककल्याण और देश कल्याण के लिए रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। भाजपा को 400 पार सीट दिलाने तथा केंद्रीय मंत्री को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए क्रमबद्ध तरीके से अनुष्ठान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, अजित पाठक, अश्विनी मिश्र, शरद चौबे, विवेक दीक्षित, अजीत तिवारी, अनिल सिंह, विजय गुप्ता, अनिल राजभर, मोनू पाण्डेय, अवनीश सिंह, दीपक पाठक, सौरभ गुप्ता, मोनू पाण्डेय, रमाशंकर खरवार, भगवान दास राम, सूरज पाण्डेय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News