कांपा माफिया अबू सलेम: योगी के निशाने पर दाऊद का गुर्गा, अब नहीं बच पाएगा

कभी दाऊद इब्राहीम का दाहिना हाथ रहा अबू सलेम भले ही इन दिनों जेल में हो पर उसने परिजनों के नाम पर कई अवैध सम्पत्तियां बनाई हुई है। राज्य सरकार ऐसी ही अवैध सम्पत्तियों और अचल सम्पत्तियों की जांच में जुट गयी है।

Update: 2020-11-05 08:19 GMT
कभी दाऊद इब्राहीम का दाहिना हाथ रहा अबू सलेम भले ही इन दिनों जेल में हो पर उसने परिजनों के नाम पर कई अवैध सम्पत्तियां बनाई हुई है।

लखनऊ। भूमाफियाओं और अपराधियों के खिलाफ चल रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम पर एक और अपराधी निषाने पर आ गया है। कभी दाऊद इब्राहीम का दाहिना हाथ रहा अबू सलेम भले ही इन दिनों जेल में हो पर उसने परिजनों के नाम पर कई अवैध सम्पत्तियां बनाई हुई है। राज्य सरकार ऐसी ही अवैध सम्पत्तियों और अचल सम्पत्तियों की जांच में जुट गयी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण राजधानी में उसकी कई सम्पत्तियों की तलाश में लगा हुआ है। ऐसी सम्पत्तियों को खंगालने का काम किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि लखनऊ में हुसैनगंज और लालबाग में उसकी सम्पत्तियां हैं।

ये भी पढ़ें... सड़क पर घायल को नहीं मिली एंबुलेंस ,कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने पहुंचाया अस्‍पताल

अवैध संपत्तियां की लिस्ट

यह जमीनें अबू सलेम के भाई और करीबियों के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही हैं। अब इनका भी ब्योरा जुटा कर जल्द ही इस पर कार्रवाई षुरू की जाएगी। अबू सलेम के भाई अबू जैश की अवैध संपत्तियां की लिस्ट बन रही है। सप्रू मार्ग पर रेस्टोरेंट, मानक नगर में प्लाटिंग की जानकारी मिली है।

लखनऊ के सर्वोदय नगर, ठाकुरगंज में करोड़ों की प्लॉटिंग की जानकारी का पता चला है। फैजाबाद रोड पर गेस्ट हाउस और होटल बताया जा रहा है। अबू सलेम का फर्जी पासपोर्ट बनवाने में उसके भाई ने मदद की थी। इसी तरह राज्य सरकार माफिया मुख्तार और अतीक अंसारी के नाते रिश्तेदारों की सम्पत्तियों को नष्ट कर चुकी है।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...पीओके को पाकिस्तान के कब्जे से आजाद कराने के लिए भारत ने उठाया ये बड़ा कदम

अबू सलेम को डी-कंपनी की देख-रेख का काम

यहां यह भी बताना जरूरी है कि आजमगढ़ में एक मध्यमवर्गीय परिवार का अबू सलेम पहले फिल्मों के टिकट ब्लैक करने का काम करता था। मुंबई में टैक्सी ड्राइवर बनने के बाद फिर वह दाऊद से जुड गया। उसके साथ काफी दिनो तक काम किया। बाद में अलग हो गया।

उसने दाउद के कुछ जमीन से जुड़े काम देखना शुरू कर दिया। यहीं से सलेम दाउद इब्राहिम के छोटे भाई अनीस के सम्पर्क में आ गया। सलेम हथियारों की डिलीवरी का काम करता था। 1990 में दाउद इब्राहिम ने अबू सलेम को डी-कंपनी की देख-रेख का काम सौंप दिया।

दाउद के इशारों पर वह फिल्मी सितारों और बड़े कारोबारियों से जबरन वसूली करने लगा। मुम्बई बम विस्फोट कांड में अबू का नाम आया था इसके बाद फिर वह विदेष भाग गया था। कुछ वर्षो पहले ही पुलिस इसे भारत लेकर आई है। उसके सम्बन्ध फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी से भी रहे है।

ये भी पढ़ें...Neha Dhupia creates a storm on Internet as she aces in Uber-cool look…

Tags:    

Similar News