Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर पहुंचे सीएम योगी, बाढ़ राहत शिविर में बांटी राहत सामग्री

Sant Kabir Nagar आज उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ संत कबीर नगर जिले के धनघटा विधानसभा के चपरा मगर्वी गांव में बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे।

Report :  Amit Pandey
Update: 2022-10-13 12:57 GMT

 संत कबीर नगर जिले पहुंचे सीएम योगी

Sant Kabir Nagar: जिले में बाढ़ (Flood In Sant Kabir Nagar) की त्रासदी को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) संत कबीर नगर जिले के धनघटा विधानसभा के चपरा मगर्वी गाव पहुंचने के बाद सीएम योगी ने जहां बाढ़ से बचाव के लिए अधिकारियों को मंच से निर्देशित किया। इस दौरान सीएम योगी ने बाढ़ राहत शिविर में पहुंचकर लोगों को राहत सामग्री वितरित करते हुए अन्य सुविधाओं को मुहैया करने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया।

बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी: सीएम योगी

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने पाएगी अधिकारी लगातार बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और उनको लगातार राहत पहुंचाते रहेंगे। आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे पूर्वांचल के दौरे पर रहे इस दौरान सीएम योगी संत कबीर नगर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके धनघटा क्षेत्र में पहुंचे। धनघटा क्षेत्र के चपरा मगर्वी गांव के एक विद्यालय में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतरा, जहां पर सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करते हुए उनको राहत किट वितरित किया।


सीएम योगी ने अधिकारियों को किया निर्देशित

इस दौरान सीएम योगी ने मंच के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ के हालात में किसी भी परिस्थितियों में लोगों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रशासन बाढ़ को लेकर चलाई जा रही सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करें। यूपी सरकार हर त्रासदी में हमेशा जनता के साथ हैं। इस दौरान सीएम योगी ने संत कबीर नगर जिले के बाढ़ प्रभावित एरिया में हवाई सर्वेक्षण करते हुए बाढ़ का आकलन किया और डीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ के हालात में जनता को कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए लगातार राहत कार्य पहुंचाने का कार्य जारी रहे सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित सभी को लाभ दिया जाएगा।

इस संकट की घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खडी है: CM

बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खडी है, सरकार हर बाढ़ पीड़ितों के हर घर तक सहायता पहुंचाएगी।

वहीं, दूसरी ओर आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बस्ती जिले के दुबौलिया विकासखंड के अंतर्गत सर्वोदय इंटर कॉलेज हेगापुर में पहुंचे और राहत सामग्री वितरण किया। बाढ़ पीड़ितों से बात भी की और बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया। वही राहत सामग्री वितरण के दौरान बाढ़ पीड़ितों को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, हर घर तक राहत सामग्री जिला प्रशासन द्वारा पहुंचाया जा रहा है।


जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाया जा रहा राशन

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बस्ती जिले में 70 गांव प्रभावित हुए हैं बाढ़ क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा इस्टीमर नाव की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही चावल आटा तेल दवा आलू आदि सामान का पैकेट बनाकर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है

साथ ही बाढ़ पीड़ितों को जगह-जगह शिविर लगाकर खाने की व्यवस्था की गई है स्कूलों पर खाने की भी व्यवस्था कराई गई है वही मुख्यमंत्री द्वारा यह भी कहा गया । इस भयानक बाढ़ में जिन लोगों का मकान ढगया है उनका तत्काल जिला प्रशासन मुख्यमंत्री आवास योजना से तत्काल आवास दे साथ ही अगर कोई जनहानि हुई है तो उनको ₹400000 का तत्काल उनके परिवार वालों का सहायता दिया जाए। वही, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी पशु का घोड़ा, भैंस, गाय, मुर्गी, बकरी आदि पशुओं की जनहानि होती है तो उसकी भी सहायता तत्काल जिला प्रशासन द्वारा दिया जाए।

सर्वे कराकर जिला प्रशासन तत्काल फसलों के नुकसान का मुआवजा दें: CM

वहीं, किसानों की फसलों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे कराकर जिला प्रशासन तत्काल फसलों के नुकसान का मुआवजा दें, वही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा की बस्ती जिले में लगभग एक लाख की जनसंख्या इस बाढ़ से प्रभावित हुई है सरकार का प्रयास है कि हर घर तक राहत सामग्री पहुंचे हर घर तक पहुंचे और जो भी सुरक्षा के उपाय बाढ़ पीड़ितों को चाहिए तत्काल जिला प्रशासन पहुंचाए।

Tags:    

Similar News