देखिये क्या कह गए सीएम योगी, जब वह आगरा पहुंचे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसको ध्यान में रखते हुये जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है, जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को भी मिल रहा है। प्रदेश सरकार हर चुनौती को गम्भीरता से लेते हुए,

Update: 2023-05-25 07:20 GMT

लखनऊ: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आगरा के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी पहचान खोता जा रहा था, उत्तर प्रदेश पहचान को पुनः प्राप्त करने के लिये प्रदेश सरकार ने जो कार्य किए हैं, उसकी मिसाल स्थापित हुई और प्रदेश पुनः अपनी पहचान बना सका है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्य कर रही है। जब प्रदेश की 23 करोड़ जनता को खुशहाली मिलेगी, तभी हमें संतुष्टि होगी।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

प्रयागराज कुम्भ...

मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुम्भ सुव्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों को पूरा करते हुए सम्पन्न हुआ।

सरकार की यह बड़ी उपलब्धि है कि 24 करोड़ श्रद्धालुओं के महाकुम्भ को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

विकास की ऊंचाइयां...

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसको ध्यान में रखते हुये जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है, जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को भी मिल रहा है। प्रदेश सरकार हर चुनौती को गम्भीरता से लेते हुए, उसके निराकरण के लिये प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें. महिलाओं के ये अंग! मर्दो को कर देते हैं मदहोश, क्या आप जानते हैं

 

पर्यटन का क्षेत्र...

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश पिछड़ गया था, आज वह पर्यटन के मामले में नम्बर एक पर आ गया है। प्रदेश में निवेश की व्यापक सम्भावनायें हैं। राज्य सरकार के निर्णयों और प्रयासों से यहां देश-विदेश के लोग भी निवेश करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

ब्रजभूमि...

सीएम योगी ने कहा कि आगरा ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनायी है। आगरा विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र बिन्दु रहा है। यह क्षेत्र ब्रजभूमि से जुड़ा क्षेत्र है, जो हमारी पवित्र धरोहर है। आगरा को जनसहभागिता के माध्यम से विकास की नयी मंजिलों पर ले जाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

नमामि गंगे...

यमुना जी को अविरल और प्रदूषणमुक्त किए जाने का कार्य ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता की खुशहाली को देखते हुए किसान, मजदूर, महिलाओं व युवाओं के कल्याण और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संतुष्टि कर लेने वाला व्यक्ति विकास नहीं कर सकता। विरासत में मिली अव्यवस्था को पाटने में ढ़ाई वर्ष बीत गए। अब प्रदेश की जनता के लिये स्वास्थ सुरक्षा सहित प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी के लिये कार्य किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News