जानिए रिक्शा चलाकर सड़क पर क्यों उतरे कांग्रेस नेता
लखनऊ में कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल मूल्य की वृद्धि का विरोध करने को प्रदर्शन किया है। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने रिक्शा चलाकर मूल्य वृद्धि को जनता के लिए घातक बताया है।;
लखनऊ: लखनऊ में कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल मूल्य की वृद्धि का विरोध करने को प्रदर्शन किया है। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने रिक्शा चलाकर मूल्य वृद्धि को जनता के लिए घातक बताया है।
यह भी पढ़ें...अपने घर में मौजूद चिदंबरम, दीवार फांदकर गिरफ्तार करने पहुंची सीबीआई की टीम
चारबाग मार्ग पर कान्यकुब्ज कालेज के बाहर सुबह 11 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जुटना हुआ। वहां से कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। इससे पूर्व जानकारी मिलने पर बापू भवन चौराहे के पास पुलिस ने बैरेकेटिंग करके कांग्रेस के लोगों को रोकने का प्रयास किया। जब वे नहीं माने और बैरेकेटिंग तोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने बलपूर्वक सभी को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें...आप भी जान लें! आखिर बड़े से बहुत बड़े कैसे बने फरार चिदंबरम
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में भरकर पुलिस लाइन लाया गया। जहां से सभी को निजी मुचालका पर छोड़ दिया गया है। इस दौरान हिरासत में लिये जाने के बाद अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जनता जरुरत की चीजों के मूल्य वृद्धि से परेशान है। इसमें पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि से जनता आयेदिन परेशान होती रही है। इस बार दो रुपये से ज्यादा की मूल्य वृद्धि कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि जनता के हित में केन्द्र व राज्य सरकारें काम नहीं कर रही है। दोनों सरकारों के बीच जनता पीसी जा रही है। विरोध करने वालों का मुंह चुप करा दिया जा रहा है। जनता को सस्ता व उनके बजट का सामान नहीं मिल रहा है।
यह भी पढ़ें...कश्मीर के आंतकियों ने बनाया अब ये बड़ा प्लान, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी का आज राज्यव्यापी प्रदर्शन हो रहा है। पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि पर हो रहे प्रदर्शन में जगह जगह पर कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया है। इस दौरान कुछ जगहों पर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई है।