कांग्रेसियों ने की प्रज्ञा ठाकुर की बर्खास्तगी की मांग, निकाला पैदल मार्च

धरने को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुन्दन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के हत्यारे का महिमामंडन करके भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने देश के करोड़ों लोगों का अपमान किया है। यह देश गांधी का देश है।

Update: 2019-11-30 15:08 GMT

लखनऊ: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के हत्यारे नाथू राम गोंडसे को संसद में देशभक्त कहे जाने के विरोध में लखनऊ में आज एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी देखें : कलेक्टर-चपरासी का बेटा साथ पढ़ेंगे उस दिन संविधान सफल होगा: जस्टिस सुधीर

इस मौके पर प्रज्ञा ठाकुर शर्म करो, प्रज्ञा ठाकुर को बर्खास्त करो जैसे गगनभेदी नारे लगाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

धरने को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुन्दन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के हत्यारे का महिमामंडन करके भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने देश के करोड़ों लोगों का अपमान किया है। यह देश गांधी का देश है। नाथूराम गोंडसे ने गांधी जी की हत्या की थी और ऐसे व्यक्ति को संसद में देशभक्त कहकर प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्र विरोधी कार्य किया है जिसके लिए उन्हें भाजपा को उनकी सदस्यता से बर्खास्त करते हुए पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए।

ये भी देखें : इस क्रिकेटर ने तोड़ दिया 73 साल पुराना रिकॉर्ड, बनाए सबसे तेज 7000 टेस्ट रन

हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी की जलाकर हुई हत्या पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन ने घोर निन्दा करते हुए दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अराजक तत्वों और बलात्कारियों के सामने घुटने टेक दिये है । हैदराबाद और रांची की घटनायें ‘‘निर्भया काण्ड’’ से भी ज्यादा शर्मिन्दा करने वाली हैं । केन्द्र में भाजपा सरकार के 6 साल के कार्यक्राल में ‘‘निर्भया काण्ड’’ के दोषी फांसी पर नहीं चढ़ सकें है, जबकि माननीय न्यायालय का निर्णय आ चुका है ।

ये भी देखें : लंदन आतंकी हमला: मारे गए आतंकी का पाक कनेक्शन, POK में बनाना चाहता था……

तिवारी ने कहा है कि हैदराबाद और रांची के दोषियों का मुकदमा ‘‘फास्ट टै्रक कोर्ट’’ में चलाया जाय, और फांसी की सजा होने पर तुरन्त दोषियों को फांसी दे दी जाय, तभी आम जनों और खासकर महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी, तथा ऐसा अपराध करने वालों के मन में डर पैदा होगा ।

Tags:    

Similar News