Corona Cases in UP: फिर वापस आ गया कोरोना...नोएडा-लखनऊ में सबसे ज्यादा मरीज, जानें अपने शहर का हाल

Coronavirus Cases in UP : उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण के सबसे अधिक केस एनसीआर क्षेत्र नोएडा और राजधानी में देखने को मिल रहे हैं। होली के बाद कोविड मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

Update: 2023-03-25 17:25 GMT
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Coronavirus Cases in UP : उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। होली के बाद से संक्रमितों का ग्राफ चढ़ता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो एक बार फिर कोविड के केस सामने आने शुरू हो गए हैं। बीते 8 दिनों में प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 209 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 37 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार (25 मार्च) को रिपोर्ट में ये जानकारी दी। इनमें सबसे ज्यादा संक्रमित गौतमबुद्ध नगर (Corona Cases in Gautam Buddha Nagar) और राजधानी लखनऊ में मिले हैं।

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 38 जिले इस वक़्त कोरोना की जद में आ चुके हैं। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट में प्रदेश भर में 44 नए पॉजिटिव मामले सामने आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब हफ्ते भर पहले ही उच्चस्तरीय बैठक में सतर्कता बरतने की सलाह दी थी। साथ ही, कोरोना जांच में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे।

Covid-19 के एक्टिव मामले बढ़े

बीते 8 दिनों में उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। ये 74 से बढ़कर 184 तक पहुंच गई है। कहने का मतलब है कि कोरोना मामले में 249 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। वहीं, मार्च महीने में पॉजिटिव केस की संख्या 307 तक पहुंच गई है। आंकड़े बताते हैं मार्च के पहले 15 दिनों में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 71 थी।

देखें आपके जिले का क्या है हाल?

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में दर्ज हुए हैं। नोएडा में 12 केस सामने आए हैं। इसके बाद राजधानी लखनऊ में 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सहारनपुर (Corona Cases in Saharanpur) में 5, ललितपुर (Lalitpur) में 4 और मेरठ (Meerut) में 3 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। एक दिन पहले फतेहपुर, सीतापुर और ललितपुर में कोरोना के नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। कोविड केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। सैंपलों की संख्या बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि मास्क अवश्य लगाएं। साथ ही जो भी जरूरी एहतियात हो, बरतें।

प्रदेश में कोविड जांच की रफ्तार बढ़ी

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कुल 37,543 सैंपल की जांच हुई। इस दौरान प्रदेश भर के जिला अस्पतालों में 10 हजार 842 सैंपल की जांच हुई। कानपुर नगर, मैनपुरी, सहारनपुर में सबसे अधिक जांच की गई है।

Tags:    

Similar News