पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-02 01:26 GMT
Live Updates - Page 6
2021-05-02 08:17 GMT

फतेहपुर जिला पंचायत

ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार, सनगांव वार्ड नंबर 9 से बबलू कालिया 1654 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 29 से आशीष सिंह 302 वोट से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही वार्ड नंबर 13 भाजपा प्रत्याशी रेखा सरोज आगे चल रहे हैं।

2021-05-02 08:14 GMT

अमेठी

वार्ड नं 30 से भाजपा प्रत्याशी राजेश मसाला अपने निकटम प्रत्याशी से 1000 मतों से आगे चले रहे हैं। 

2021-05-02 08:12 GMT

गाजीपुर

गाजीपुर में दुसरा चरण का मतगणना जारी।

2021-05-02 08:10 GMT

इटावा ताखा का परिणाम

 ताखा विकास खंड के केशोपुर ग्राम पंचायत का परिणाम घोषित हुआ। जहां पर स्नेहलता को  304 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रत्याशी  मिथिलेश कुमारी को 277 मत मिले।  स्नेहलता 27 मतो से विजयी हुई।

2021-05-02 08:07 GMT

चन्दौली जिला

चन्दौली जिलापंचायत सदस्य का परिणाम आने लगा है। सकलडीहा ब्लाक में पहला परिणाम। जहां पर सेक्टर-1 इंदु देवी निर्दल आगे। और सेक्टर-2 सर्वेश कुशवाहा भाजपा आगे। वहीं सेक्टर -3 अमृतांजली निर्दल आगे। इसके साथ ही सेक्टर 4 गोपाल सिंह भाजपा आगे चल रहे हैं।

2021-05-02 08:04 GMT

इटावा का परिणाम

बसरेहर विकास खंड की बहादुरपुर लोहिया से रवितेश हुए विजयी। रवितेश को 689 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी स्नेह लता को मिले 341 वोट।

2021-05-02 08:01 GMT

औरैया पंचायत परिणाम

पंचायत चुनाव मतगणना का परिणाम आना शुरू हो गया है। जिसमें ग्राम पंचायत सडरापुर से शिशुपाल प्रधान पद के लिए हुए विजयी हुए। वहीं दूसरी ओर रजपुरा ग्राम पंचायत से देवकी प्रधान पद के लिए हुई विजयी।

2021-05-02 07:54 GMT

औरैया का परिणाम

जिला पंचायत सीट के लिए मतगणना जारी हो रही है। जिसमें औरैया जिला पंचायत प्रथम से बसपा समर्थित वंदना गौतम आगे चल रही हैं। वहीं दूसरे स्थान पर  सपा समर्थित धीरज पांडेय हैं जबकि औरैया तृतीय से भाजपा समर्थित प्रियंका दुबे आगे हैं  औरैया चतुर्थ से सपा की गुलनाज़ बेगम आगे चल रही है।

2021-05-02 07:51 GMT

मेरठ का परिणाम

 ततीना ग्राम पंचायत का पहला परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें  प्रत्याशी अफसाना ने 18 मतों से विजयी हुई

2021-05-02 07:50 GMT

महोबा का पहला परिणाम

 जैतपुर विकासखंड का पहला परिणाम हुआ घोषित। जिसमें जैतपुर ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड-4 का परिणाम घोषित। वार्ड-4 से धर्मेंद्र कुमार 12 मतों से विजयी।

Tags:    

Similar News