पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-02 01:26 GMT
Live Updates - Page 7
2021-05-02 07:48 GMT

गोरखपुर में पुलिस प्रशासन फेल

पंचायती चुनाव के प्रत्याशियों के परिणाम आने शुरू हो गया है। वहीं मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ लगी हुई है। सरदारनगर ब्लॉक के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मतगणना हो रही है।

2021-05-02 07:44 GMT

औरेया का पहला परिणाम

 पंचायत चुनाव मतगणना का परिणाम आना शुरू हो गया। जहां पर ग्राम पंचायत कोठीपुर, ब्लॉक भाग्यनगर से अमरेश पांडेय विजयी हुए। वहीं दूसरी ओर फफूंद देहात ग्राम पंचायत से सरोज कुमार हुए विजयी।

2021-05-02 07:42 GMT

बागपत का परिणाम

बागपत में ग्राम प्रधान चुनाव का पहला परिणाम हुआ घोषित। जिसमें भेड़ापुर गांव से महिला प्रत्याशी अंजू देवी की विजय हुई। 

2021-05-02 07:40 GMT

सोनभद्र का परिणाम

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला परिणाम हुआ घोषित। जिसमें केवाल ग्राम पंचायत में दिनेश यादव ने हरिनाथ यादव को 187 मतों से हराया।

2021-05-02 07:38 GMT

कानपुर सरसौल ब्लॉक का परिणाम

सरसौल ब्लॉक का  पहला परिणाम घोषित। जिसमें नेवादा बौसर ग्रामपंचायत से समरजीत यादव ग्राम प्रधान निर्वाचित हुये।  इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजरानी पाल को 130 मतों से पराजित किया।

2021-05-02 07:36 GMT

इटावाः ताखा

ताखा तहसील की ग्राम पंचायत पद की प्रत्याशी से रूबीना बेगम हुई विजयी। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी सरिता देवी को 202 मतों से हराकर विजयी हुई।

2021-05-02 07:33 GMT

फतेहपुर अमौली ब्लॉक का परिणाम

अमौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत विरनई से पूर्व प्रधान सिया देवी हुई विजयी। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी शर्मिला उत्तम को 115 मतों से हराया।

2021-05-02 07:27 GMT

रायबरेली में हो रही देरी

डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार पहुँचे सलोन ब्लाक मतगणना केंद्र। देर से गिनती शुरू होने पर बीडीओ को लगाई फटकार।

2021-05-02 07:26 GMT

फतेहपुर का परिणाम

 अमौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिजौली का परिणाम हुआ घोषित। जहां पर ग्राम प्रधान पद के लिए अमृता सिंह हुई घोषित। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी रामसागर को 235 मतों से हराया।


2021-05-02 07:23 GMT

मेरठ का परिणाम

:ग्राम प्रधान का पहला परिणाम आया है। जहां पर प्रधान पद पर पप्पू प्रत्याशी 18 वोट से वीजयी हुए।


Tags:    

Similar News