पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-02 01:26 GMT
Live Updates - Page 8
2021-05-02 07:19 GMT

जालौन

पंचायत चुनाव का पहले चरण में  सपा से प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह को 1207 वोट मिला। वहीं कांग्रेस से अवकाश प्राप्त पीसीएस अधिकारी उर्मिला सोनकर को 778 वोट मिला। जहां पर  बीजेपी से पूर्व आईआरएस अधिकारी शम्भू दयाल को 662 वोट मिला  है।

2021-05-02 07:15 GMT

इटावा का परिणाम

ताखा ब्लॉक की ग्राम प्रधान पद का परिणाम हुआ घोषित। जहां पर रिदौली से ध्यान सिंह हुए विजयी। ध्यान सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 212 वोटों  से हराया

2021-05-02 07:12 GMT

अयोध्या का पहला परिणाम घोषित

ग्राम प्रधान का पहल परिणाम हुआ घोषित। जिसमें बीकापुर ब्लाक के खेवली ग्राम पंचायत प्रधान पर नीलम सिंह जीती। 

2021-05-02 07:10 GMT

उन्नाव पहला परिणाम घोषित

 विकास खण्ड हसनगंज की ग्राम कमालपुर में प्रधान प्रत्याशी कुलदीप मौर्य विजयी। विकास खण्ड हसनगंज की ग्राम अमोइया में प्रधान प्रत्याशी साहब लाल विजयी। विकास खण्ड हसनगंज की ग्राम गजफ्फर नगर में प्रधान प्रत्याशी सुनील चौरसिया विजयी। सफीपुर विकास खण्ड की मीर नगर से इंदल रावत विजयी । उन्नाव में वोटों की गिनती का कार्य जारी

2021-05-02 07:07 GMT

बलरामपुर जिले का पहला परिणाम

बता दें कि बलरामपुर जिले का  पहला ग्राम प्रधान परिणाम घोषित हुआ। हरैया सतघरवा विकासखंड से आया पहला परिणाम। जिसमें मोतीपुर ग्राम सभा से कन्याकुमारी वर्मा प्रधान निर्वाचित हुई। 


2021-05-02 06:56 GMT

रायबरेली जिले का पहला परिणाम

रायबरेली जिले में प्रधान पद का पहला परिणाम घोषित हुआ। इसके साथ ही बछरांवा ब्लाक की तिलेंडा ग्राम पंचायत से मंशाराम ने 29 वोटों से राजकुमार चौधरी को हराया।

2021-05-02 06:54 GMT

मैनपुरी का परिणाम घोषित

मैनपुरी में 9 ग्राम पंचायतों का परिणाम हुआ घोषित। जिसमें ग्राम पंचायत तरौली, खिचोली, भरतपुर, सुजरूदेहात, रोसिंगपुर, दूल्हापुर, नगला ऊसर, बेलाहर, सहादतपुर के चुनाव परिणाम घोषित

2021-05-02 06:52 GMT

अमेठी का रिजल्ट

गौरीगंज ब्लॉक के ऐठा ग्राम सभा गांव से बद्री प्रसाद हुए विजयी। 52 वोटों से निकटतम प्रतिद्वंदी की दी मात। गौरीगंज ब्लॉक के छिटेपुर गांव से बाबूलाल कोरी 530 वोट से हुए वीजयी। गौरीगंज ब्लॉक के अत्तानगर से सुनीता गिरी 317 मत पाकर बनी ग्राम प्रधान। वहीं गौरीगंज ब्लॉक के बेहटा गांव से ललित सिंह 272 वोट पाकर हुए विजयी। 

2021-05-02 06:47 GMT

बदायूं जनपद का ग्राम पंचायत रिजल्ट घोषित

 जनपद में आया पहला पंचायत चुनावी नतीजा, सालारपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत का रिजल्ट हुआ घोषित। प्रधान पद के लिए चुने गए प्रत्याशी वीरेश।  निकटतम प्रत्याशी को 72 वोटों से दी मात

2021-05-02 06:34 GMT

जसंवतनगर पंचायत चुनाव

 तहसील नागरी ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर निर्वाचित हुई मीना मिश्रा। चांदनपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए ब्रजेन्द्र सिंह। और निर्हपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए जितेंद्र सिंह।

Tags:    

Similar News