पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-02 01:26 GMT
Live Updates - Page 9
2021-05-02 06:30 GMT

मेरठ में मतगणना स्थल पर मिले कर्मी कोरोना पॉजिटव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना स्थल पर ARO समेत चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मतगणना कर्मियों में मच हड़कंप। रेंडम टेस्टिंग के दौरान पॉजिटिव पाए गए चार लोग।

2021-05-02 06:22 GMT

सैफई के उम्मीदवार अभिषेक यादव आगे

इटावा: सैफई द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अभिषेक यादव 1100 मतों से आगे चल रहे हैं। यह सपा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।


2021-05-02 06:18 GMT

ललितपुर में मतगणना स्थल पर उमड़ी भीड़

पंचायत मतगणना स्थल के बाहर भारी भीड़ उमड़ी है। यहां लोग कोविड नियमों की धज्जियां उड़ते हुए दिख रहे हैं। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मतगणना स्थल के बाहर मौजूद। कई  भी लोग मुंह पर मास्क भी नहीं लगाए।  जखौरा विकासखंड के इंटर कालेज में हो रही मतगणना।

2021-05-02 06:13 GMT

हमीरपुर में मतगणना,दो एजेंट निकले कोरोना पॉजिटिव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना स्थल पर दो एजेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एंटीजन टेस्ट के दौरान निकले पॉजिटिव। प्रधान प्रत्याशियों के है एजेंट। सरीला ब्लॉक के चंडौत और धौवल गांव के है एजेंट। मतगणना स्थल पर मचा हड़कंप।

2021-05-02 06:09 GMT

कादीपुर लंंभुआ में मतगणना चालू

कादीपुर लंभुआ धनपतगंज विकास क्षेत्रों में कोविड-19 प्रोटोकॉल की उड़ रही धज्जियां। पुलिस प्रशासन हुआ फेल। मतगणना चालू।

2021-05-02 06:01 GMT

बनारस में दो शिफ्टों में होगी काउंटिंग

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना शुरू। 2592 बूथों पर हुए चुनाव की मतगणना के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं।  दो शिफ्टों में काउंटिंग होगी। लकिन यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं।

2021-05-02 05:58 GMT

चंदौली

 चंदौली जिले के चकिया ब्लॉक के ग्राम सभा इसहुल से प्रधान पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश 470 मत प्राप्त कर 2 वोटों से विजयी हुए। उन्होंने विपक्ष प्रत्याशी  चंदन को 468 मत दिया।


2021-05-02 05:49 GMT

बरेली में पंचायत चुनाव की उड़ी धज्जियां

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी ब्लॉकों में मतगणना शुरू। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर प्रत्याशी की भारी भीड़।सोशल डिस्टेंस की उड़ रही धज्जियां। पुलिस  दिख रही नाकाम।



2021-05-02 05:42 GMT

हापुड़ में मतगणना केंद्र पर उड़ रही धज्जियां

हापुड़ में मतगणना केंद्र पर सोशल  डिस्टेंसिंग बनी मजाक। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशो की उड़ी धज्जियां। पुलिस प्रशासन फेल।

2021-05-02 05:39 GMT

कुशीनगर पंचायत चुनाव में नियमों का उल्लंघन

 पंचायत चुनाव मतगणना में  कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है। मतगणना टेबल पर भीड़ लगाकर जमे हैं प्रत्याशी और एजेंट। कुर्सियों पर चढ़कर करा रहे मतगणना।  प्रशासनिक व्यवस्था फेल।  जिले 14 ब्लाकों में हो रही मतगणना।

Tags:    

Similar News