पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update:2021-05-02 06:56 IST
Live Updates - Page 10
2021-05-02 05:35 GMT

आजमगढ़ में देर से शुरू हई मतगणना

आज़मगढ़ में दो घंटे देर से मतगणना शुरू हुई है। मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ड्यूटी पर लगे सुरक्षा कर्मी कुर्सी पर बैठकर आराम फरमा रहे हैं 

2021-05-02 05:32 GMT

इटावा में मतगणना कर्मी पाया गया कोरोना पॉजिटिव

एक मतगणना कर्मी कोरोना पॉजीटिव पाया गया। मतगणना केंद्र पर मचा हड़कंप। डॉ भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज मतदान केंद्र। कोरोना पॉजीटिव कर्मी को किया आइसोलेट

2021-05-02 05:20 GMT

बागपत में मतगणना केंद्र पर उड़ रही धज्जियां

मतगणना केंद्र के बाहर कोरोना गाईडलाइन की धज्जियां उड़ रही।  पुलिस प्रशासन ने प्रत्याशियो व समर्थकों पर लाठियां  बरसाया। बागपत के बडौत ब्लॉक की मतगणना कालिंदी डिग्री कालेज में हो रही है।

2021-05-02 05:13 GMT

इटावा में रामफल वाल्मीकि पहले राउंड में 500 वोटों से आगे

मुलायम सिंह यादव के गॉव सैफई के ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवार के लिए मतगणना में रामफल वाल्मीकि पहले राउंड में 500 वोटों से आगे चल रहे हैं।


2021-05-02 05:11 GMT

बाराबंकी जिले में काउंटिंग जारी

बाराबंकी जिले में 15 केंद्रों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की काउंटिंग हो रही है। यहां के मतगणना स्थलों पर कोविड नियमों का पालन नहीं।  सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है। नवीन सब्जी मंडी में हो रही  काउंटिंग।


2021-05-02 05:00 GMT

रायबरेली में वोट की गिनती

 पंचायत चुनाव के वोट की गिनती की तैयारी से पहले ही जिला प्रशासन की पोल खुल गई। 10.15 बजे तक सलोन ब्लाक में वोटो की गिनती नहीं शुरू हो पाई।


2021-05-02 04:56 GMT

बदायूं में मतगणना से पहले ही प्रशासन नाकाम

मतगणना से पहले ही यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है।नसुप्रीम कोर्ट के आदेश भी पुलिस प्रशासन नाकाम रही। मतगणना स्थल के बाहर लंबी लाइने लगी हुई है।

2021-05-02 04:53 GMT

मतगणना के दौरान एडीओ पंचायत लालगंज शोएब आलम तबियत बिगड़ी

रायबरेली में मतगणना के दौरान एडीओ पंचायत लालगंज शोएब आलम कि तबियत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल भर्ती किया गया है। लालगंज के बैसवारा पीजी कॉलेज परिसर में मतगणना के दौरान लगाई गई थी ड्यूटी।

2021-05-02 04:50 GMT

महराजगंज में मचा बवाल

 कोविड 19 प्रोटोकाल उल्लंघन पर  पुलिस सख्त दिख रही है्। जिले की फरेंदा पुलिस ने युवक को लाठियों से पीटा।  बिना जांच के अंदर घुसने की कर रहे थे कोशिश।

2021-05-02 04:46 GMT

बांदा में गिनती शुरू

पंचायत चुनाव की सुबह 8 बजे से हो रही गिनती हो रही है। 8 केंद्रों मे 284 टेबल में हो रही वोटो की गिनती। कुल 11515 उम्मीदवार है मैदान में। आज 469 ग्राम पंचायतों की होगी भविष्या का फैसला।

Tags:    

Similar News