पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update:2021-05-02 06:56 IST
Live Updates - Page 11
2021-05-02 04:42 GMT

अम्बेडकर नगर में नहीं शुरू हो सकी मतगणना

अम्बेडकर नगर में मतगड़ना केंद्रों पर जबरदस्त अव्यवस्था। सोशल डिस्टनसिंग की उड़ रही धज्जियां। अबतक नहीं शुरू हो सकी मतगणना। जिला मुख्यालय के राजकीय पालीटेक्निक में मतगणना स्थल पर जाने के दौरान हुई भगदड़। रेलिंग तोड़कर भागे लोग।

2021-05-02 04:38 GMT

अमरोहा में मतगणना शुरू

अमरोहा में सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू हो गई। जिले भर में 6 मतगणना स्थल बनाए गए हैं। दोपहर 12:00 बजे से प्रधानी के नतीजे सामने आने की उम्मीद।वोटों की गिनती लगातार चलती रहेगी। 

2021-05-02 04:35 GMT

हाथरस में मतगणना पर ड्यूटी करते हुए चार कर्मी पॉजिटिव

मुरसान में मतगणना में आए चार ड्यूटी कर्मी पॉजिटिव पाए गए। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। लोगों में मचा हड़कंप

2021-05-02 04:05 GMT

रायबरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शुरू हुई मतगणना

2021-05-02 04:02 GMT

उन्नाव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

16 ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना हो रही है। लेकिन इस दौरान जिला प्रशासन की व्यवस्था फेल हो गई है और कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं। जिल में 1029 ग्राम प्रधान, 1283 बीडीसी, 12902 ग्राम पंचायत सदस्य, 51 जिला पंचायत सदस्यों के भविष्या का फैलला आज होगी।

2021-05-02 03:51 GMT

कानपुर में देर से शुरू हो सकी मतगणना

कानपुर: चौबेपुर में मतगणना केंद्र पर  समय सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां। एक घंटे देरी से शुरु हो सकी मतगणना।

2021-05-02 03:45 GMT

अयोध्या में मतगणना शुरू

अयोध्या में मतगणना केंद्रों पर  सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही।  मतगणना केंद्र के अंदर जाते समय नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। गुरु नानक डिग्री कॉलेज में हो रही मतगणना। 

2021-05-02 03:29 GMT

प्रयागराज में वोटों की गिनती शुरू

प्रयागराज में पंचायत चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज होगा  प्रत्याशियों की भविष्य का  फैसला। 


2021-05-02 03:10 GMT

जालौन पंचायत चुनावः आसने-सामने बीजेपी के पर्व सांसद और पीसीएस अधिकारी

जालौन जिला पंचायत की जिले में कुल 25 सीटें हैं। इनमें से दो सीटें ऐसी हैं जिनमें तीन वीआईपी चुनाव लड़ रहे हैं। रेढ़र सीट (आरक्षित) से भाजपा के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं पर कैलिया सीट से सीनियर सेवा निवृत्त पीसीएस अधिकारी उर्मिला सोनकर चुनाव मैदान में हैं। 

2021-05-02 03:04 GMT

फिरोजाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू। मतगणना एजेंटों का प्रवेश शुरू। पांच मतगणना स्थलों पर होनी है मतगणना। 

Tags:    

Similar News