डग्गामार वाहनों के खिलाफ जल्द चलेगा धरपकड़ अभियान

परिवहन विभाग राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में चल रहे डग्गामार और अवैध वाहनों के खिलाफ जल्द ही धरपकड़ अभियान चलाएगा। डग्गामार वाहनों के संचालन से रोडवेज बसों को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Update: 2019-04-29 15:10 GMT

लखनऊ: परिवहन विभाग राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में चल रहे डग्गामार और अवैध वाहनों के खिलाफ जल्द ही धरपकड़ अभियान चलाएगा। डग्गामार वाहनों के संचालन से रोडवेज बसों को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

उप परिवहन आयुक्त एके मिश्र ने सोमवार को बताया कि परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी व आसपास के इलाकों में चल रहे अवैध वाहनों की सूची मांगी है। इसलिए जल्द ही आरटीओ प्रवर्तन को सूची तैयार करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें...पुलिस ने बताई रौंगटे खड़े करने वाली बात, राव की जमानत अर्जी खारिज

उन्होंने बताया कि लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में डग्गामार और अवैध वाहनों के संचालन से रोडवेज बसों को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसा परिवहन निगम के अधिकारी बता रहे हैं।

उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में डग्गामार और अवैध वाहनों के खिलाफ जल्द ही धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजधानी व उसके आसपास के इलाकों में दूसरे जिलों के डीजल टेम्पो अवैध रूप से फर्राटा भर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...मुंबई पुलिस ने मतदान के दौरान किया कुछ ऐसा, अब हो रही तारीफ

दरअसल, ऑटो और टेम्पो यूनियन के नेताओं की शिकायत के बाद उप परिवहन आयुक्त एके मिश्र से परिवहन मंत्री ने अवैध और डग्गामार वाहनों की सूची मांगी है। राजधानी के आसपास के इलाकों में पुलिस की मिलीभगत से अवैध वाहनों का संचालन हो रहा है। पिछले साल आईजी की सख्ती के बाद अवैध वाहनों के संचालन में कमी आई थी, लेकिन अब फिर पुरानी स्थिति हो गई है।

लखनऊ के कुर्सी रोड, केकेवी पीजी कॉलेज, दुबग्गा, चिनहट, मड़ियांव, अवध अस्पताल चौराहा, बंगला बाजार, तेलीबाग व चारबाग से बड़ी संख्या में अवैध वाहनों का संचालन हो रहा है।

Tags:    

Similar News