Arvind Kejriwal Security Breach: CM अरविन्द केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, आप का दावा नो फ्लाइंग जोन में दिखा ड्रोन

Arvind Kejriwal Security Breach: आप का दावा है कि सीएम आवास के उपर ड्रोन दिखाई दिया। जबकि ये नो फ्लाई जोन है। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने गंभीरता से जांच में जुट गई है।

Update: 2023-04-25 20:21 GMT
arvind Kejriwal (Photo-Social Media)

Arvind Kejriwal Security Breach: कर्नाटक में पीएम मोदी के सुरक्षा में चूक के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सूरक्षा में चूक का मामला प्रकाश में आया है। आप का दावा है कि सीएम आवास के उपर ड्रोन दिखाई दिया। जबकि ये नो फ्लाई जोन है। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने गंभीरता से जांच में जुट गई है।

पहले भी हो चुकी है सुरक्षा में चूक

बता दें कि पिछले साल ही 30 मार्च 2022 सीएम आरविंद केजरीवाल के आवास पर हमला हुआ था। तत्कालिन उप मुख्यमंत्री मनीश शिशोदिया ने ट्वीटर के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम आवास के बाहर लगे सीसीटीवी में तोड़फोड़ की है। इसके साथ ही बूम बैरियर भी तोड़ दिया। इसकी कंप्लेन मिलने के बाद पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के 70 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था।

उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक सीएम अरविन्द केजरीवाल द्वारा विधानसभा में कश्मीर फाल्स को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा धरना का आयोजन किया था। यह धरना करीब 11.30 बजे शुरू हुआ था। इसके बाद करीब 200 लोग सीएम आवास के पहुंच गए और एक बजे के करीब सीएम आवास का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आवास के बाहर पहुंच गए और नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रदर्शनकारियों ने गेट पर पेंट फेंका, सीसीटीवी और बैरियर में तोड़फोड़ की।

2014 में कार के आगे आ गया था युवक

2014 में भी अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक हुई थी। उनके कार के सामने एक युवक अर्धनग्न अवस्था में लेट गया था। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों नें युवक को हटाया।

2019 में रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक

2019 में एक रोड शो के दौरान केजरीवाल की सुरक्षा में चूक हुई थी। शो के दौरान एक युवक गलत इरादे से अरविंद केजरीवाल के पास तक पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था।

Tags:    

Similar News