तेज हवाएं-हल्की बारिश: मिली गर्मी से राहत, कम हुआ तापमान

उत्तर भारत में तमाम जगहों पर तेज हवाओं और गरज के साथ हुई बारिश से तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4-5 दिनों तक लू नहीं चलने की संभावनाएं हैं।

Update: 2020-06-08 05:10 GMT

नई दिल्ली : उत्तर भारत में तमाम जगहों पर तेज हवाओं और गरज के साथ हुई बारिश से तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4-5 दिनों तक लू नहीं चलने की संभावनाएं हैं और तापमान भी कुछ हद तक सामान्य से कम ही रहेगा। जिससे गर्मी के थपेड़ो से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े...प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने की कवायद तेज, केंद्र ने तैयार किया ये ब्लूप्रिंट

बारिश से मौसम काफी सुहावना

राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया और साथ ही शहर में एवं ठंडी हवाएं चतेज लीं, जिसके बाद से यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे गिर गया।

दिल्ली में बीते रविवार शाम 5:30 बजे तक 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को थोड़े-बहुत बादल छाए रहेंगे और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, कहीं-कहीं थोड़ी बहुत बारिश भी हो सकती है। बदलते मौसम से यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़े...बिग बॉस’ फेम दीपक ने सोनू सूद पर बनाया गाना, बाकी स्टार्स को कही ऐसी बात

13 जून को आंधी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है लेकिन यह 10 जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।

कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इसके बाद, बंगाल की खाड़ी में संभवत: कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के चलते नमीयुक्त पुरवाई हवा चलने से दिल्ली-एनसीआर में 12 और 13 जून को बारिश होगी। 13 जून को आंधी आने की भी संभावना है।

जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, बिहार, झारखंड, हरियाणा, ओडिशा और पंजाब में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावनाएँ हैं।

ये भी पढ़े...आज से खुल जाएगी दिल्ली की सीमा, आवाजाही के लिए अब पास की जरूरत नहीं

उत्तर प्रदेश की बात करें

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां के विभिन्न जगहों में रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई और गरज के साथ बूंदा-बांदी हुई है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं झांसी में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। झांसी में 39.3, आगरा में 38.1, हरदोई में 37.5, इलाहाबाद एवं कानपुर में 37.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मानसून की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंगलवार तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम तथा पूर्वोत्तर के राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून 11-12 जून तक आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़े...देश में धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़, ऐसे हो रहा दर्शन

Tags:    

Similar News