आगरा में गणपति वंडर सिटी पर चला बुलडोजर, ADA ने की सख्त कार्रवाई

कार्रवाई के लिए तैयार एडीए को पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी मिल गया। इसके बाद आज गणपति वंडर सिटी पर पुलिस के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

Update: 2021-03-10 14:16 GMT
आगरा में गणपति वंडर सिटी पर चला बुलडोजर, ADA ने की सख्त कार्रवाई

आगरा : राष्ट्रीय ग्रीन अभिकरण (एनजीटी) की सख्ती आखिर रंग लाई। कार्रवाई के नाम पर पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं होने का बहाना करने वाले एडीए को बुधवार को डूब क्षेत्र में बने गणपति वंडर को ध्वस्त करना ही पड़ा। इस दौरान वहां खलबली मच गई और अधिकारियों की क्षेत्र के लोगों से तीखी नोंकझोंक भी हुई।

गणपति वंडर सिटी का अवैध निर्माण

बिल्डर्स ने यमुना नदी के डूब क्षेत्र में गणपति वंडर सिटी का अवैध निर्माण करा लिया था। इस बारे में मिली शिकायत पर एनजीटी ने आगरा विकास प्राधिकरण को गणपति वंडर सिटी को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद कागजों पर कार्यवाही होती रही। कार्रवाई के लिए एडीए द्वारा फोर्स मांगा जाता रहा लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन आने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हो पाई।

अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए मांगा पुलिस बल

पिछले दिनों भी चीफ इंजीनियर आगरा विकास प्राधिकरण ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर डूब क्षेत्र में कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए पुलिस बल मांगा था। पत्र में चीफ इंजीनियर ने पिछली कई तिथियों का खुलासा करते हुए कहा था कि हर बार अड़चन आने के बाद कार्रवाई के लिए पुलिसबल उपलब्ध नहीं हो सका।

ये भी पढ़े.....अयोध्या: पंचायत चुनाव को लेकर सपा ने की तैयारियां तेज, प्रत्याशियों पर मंथन शुरू

पुलिस के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई

बुधवार का दिन एडीए के लिए उपलब्धि लेकर आया। कार्रवाई के लिए तैयार एडीए को पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी मिल गया। इसके बाद आज गणपति वंडर सिटी पर पुलिस के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान एडीए के अधिकारी कैमरों और मीडियाकर्मियों से कुछ भी कहने से बचते नजर आए। अब सवाल यह है कि यह मामला वर्ष 2014 से लंबित है। प्राधिकरण के अधिकारी तब से आंखें मूदे बैठे थे और अवैध निर्माण हो गया था।

रिपोर्ट : प्रवीण शर्मा

ये भी पढ़े.....कानपुर देहात की महिलाएं ऐसे बन रहीं आत्मनिर्भर, लोगों को दे रही हैं प्रेरणा

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News