Ambedkar Nagar: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोले, "भारत जोड़ो यात्रा" का अम्बेडकरनगर में होगा ऐतिहासिक स्वागत

Ambedkar Nagar: भारत जोड़ो यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आ रही है भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस जन भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करेंगे।

Report :  Anant kushwaha
Update: 2022-12-09 01:26 GMT

जिला कांग्रेस कमेटी। 

Ambedkar Nagar: भारत जोड़ो यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आ रही है भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस जन भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक को जिला कांग्रेस कार्यालय पर संबोधित करते हुए कही।

''यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जन जुटे''

उन्होंने कहा राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से होकर अम्बेडकरनगर पहुंच रही है। यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जन जुटे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान और अमित जायसवाल ने कहा कि वीरेंद्र चौधरी जी के नेतृत्व में पूर्वांचल में निकाल जा रही भारत जोड़ो यात्रा का अम्बेडकरनगर में भव्य स्वागत किया जाएगा और यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्वांचल वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा: प्रवक्ता

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष पूर्वांचल वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा आजमगढ़ से चलकर 13 दिसम्बर को रात में अम्बेडकरनगर पहुंचेगी और किछौछा में रात्रि प्रवास करेगी और 14 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे यह यात्रा किछौछा से निकल कर बसखारी बरियावन अकबरपुर होते हुए अकबरपुर से शिवबाबा तक जायेगी। अम्बेडकरनगर में यात्रा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी शामिल होंगे।

बैठक में ये रहे शामिल

तैयारी बैठक को प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान, अमित जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", अनूप तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, अनंत बहादुर सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी "बंटी", नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष रामनगर सुरेंद्र यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र "राजबहादुर", शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पं सूर्य नारायण तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, सुखीलाल वर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव "संजय", वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद अमृतराज वर्मा, दूधनाथ कन्नौजिया, रीतेश तिवारी समेत अनेक कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया।

Tags:    

Similar News