DM ने शेल्टर हाउस का लिया जायजा, दिए ये निर्देश

बुधवार को जिलाधिकारी ने शेल्टर हाउस रंग महल गेस्ट हाउस और सूर्य वाटिका में संचालित कम्युनिटी किचन का औचक निरीक्षण किया और वहां की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Update: 2020-06-10 15:37 GMT

औरैया: बुधवार को जिलाधिकारी ने शेल्टर हाउस रंग महल गेस्ट हाउस और सूर्य वाटिका में संचालित कम्युनिटी किचन का औचक निरीक्षण किया और वहां की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शेल्टर हाउस में क्वॉरेंटाइन किये गये लोगों से उनका हालचाल जाना और उन्हें प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर उन्हें संतोषजनक जवाब मिला। उप जिलाधिकारी रमेश यादव ने बताया कि शेल्टर हाउस में वर्तमान में 106 लोगों को क्वारन्टाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, बाथरूम में 8 दिन तक सड़ता रहा कोरोना मरीज का शव

सभी लोगों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सदर एसडीएम रमेश सिंह यादव को निर्देश दिए कि शेल्टर हाउस में रुके सभी लोगों को मूलभूत सुविधायें हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। सभी क्वॉरेंटाइन किये लोगों को पर्याप्त मात्रा में भोजन, पानी व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कूलर पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शेल्टर हाउस में रुके सभी लोगों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। सभी को मास्क पहनने हेतु निर्देशित किया जाए व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जाए। क्वॉरेंटाइन अवधि पूर्ण होने के उपरांत सभी को ससम्मान उनके घर पहुंचाया जाए।

ये भी पढ़ें: Delhi में पड़ा अकाल CM Kejriwal ने लिया ये बड़ा फैसला, अब करेंगे ये काम

प्रतिदिन लगभग 240 व्यक्तियों का तैयार किया जाता है भोजन

इसके बाद उन्होंने सूर्य वाटिका में संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। कम्यूनिटी किचन के संबंध में एसडीएम ने जिलाधिकारी को बताया कि कम्युनिटी किचन में प्रतिदिन लगभग 240 व्यक्तियों का भोजन तैयार किया जाता है। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि किचन में हर वक़्त उचित साफ सफाई बनायी रखी जाए एवं खाना बनाने वाले कारीगर मास्क व अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अवश्य करें। सभी जरुरतमंद लोगों को शुद्ध व ताजा खाना ही परोसा जाए। लोगों को उनकी डाइट के अनुसार भोजन दिया जाए। भोजन की गुणवत्ता को समय-समय पर चेक किया जाए। निरीक्षण के दौरान पर सदर तहसीलदार व अन्य संबंधित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: प्रवेश चतुर्वेदी

ये भी पढ़ें: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारत और इन देशों के बीच जल्द शुरू होंगी उड़ानें

मालिकों की मजबूरी: खुली फैक्ट्रियां पर नहीं चल रहा काम, ठप होता कारोबार

Tags:    

Similar News