DM ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण, दिए गिलोय वटी व बांटा च्यवनप्राश

कोरोना वायरस संक्रमण काल में जिला प्रशासन हर क्षेत्र के हर वर्ग, हर आयु के लोगों का ध्यान रख रहा है। पाॅजटिव पाए गए लोगों के क्षेत्रों में जहां गरीब व असहायों को....

Update: 2020-06-26 15:07 GMT

अयोध्या: कोरोना वायरस संक्रमण काल में जिला प्रशासन हर क्षेत्र के हर वर्ग, हर आयु के लोगों का ध्यान रख रहा है। पाॅजटिव पाए गए लोगों के क्षेत्रों में जहां गरीब व असहायों को को-माॅर्बिड तथा अधिक आयु के व्यक्तियों में जहां इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु गिलोय, गिलोय वटी, च्यवनप्रास व होम्योपैथिक दवा आर्सैनिक-30 की दवा का निरंतर वितरण हो रहा है। वहीं अयोध्या मणिपर्वत के निकट समाज कल्याण विभाग के सहयोग से संचालित वृद्धा आश्रम में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे वृद्धों के मध्य जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से मातृ-पितृ के सामान प्रत्येक वृद्धों को गिलोय वटी व च्यवनप्रास के डिब्बा प्रदान किया।

ये भी पढ़ें: अच्छी खबर: जल्द वैक्सीन बना सकती है भारतीय कंपनी, लाखों डोज होंगे तैयार

बीच-बीच में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा हर वृद्ध से उनका हालचाल पूछा गया जिला मजिस्ट्रेट ने प्रबंधक से उपलब्ध कराए जा रहे भोजन-पानी व स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

17 आवासितो का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जा चुका

जिलाधिकारी ने आश्रम के स्मरण पुस्तिका में अपने संस्मरण में लिखा कि आज प्रगतिपथगामी एनजीओ द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम अयोध्या का निरीक्षण किया गया। 150 की क्षमता के सापेक्ष इस समय 65 वृद्ध आवासित पाए गए। साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक है, सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। आश्रम में सभी वृद्धों को च्यवनप्रास, गिलोय वटी का वितरण किया गया। 17 आवासितो का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जा चुका है सभी नेगेटिव पाए गए। शेष का भी चरणवार तरीके से टेस्ट कराया जाए।

ये भी पढ़ें: ई-लर्निंग पर बोले जगदीश गांधी, ऐसी होती है CMS की ऑनलाइन क्लासेज

वृद्ध आश्रम में अन्य प्रदेश बिहार, के साथ-साथ गोण्डा, संतकबीर नगर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, बलिया देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, हरदोई, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी आदि जिलों के निर्वासित वृद्ध आवासित पाये गये। वितरण के समय जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, आश्रम के प्रबंधक स्टोर कीपर व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: नाथ बख्श सिंह

ये भी पढ़ें: सवालों के घेरे में नगर निगम का वृक्षारोपण अभियान, पार्षदों ने मांगा खर्चे का ब्योरा

Tags:    

Similar News