तो इस वजह से ट्रंप नहीं कर पाएंगे ताज का दीदार! जानें पूरा मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को आगरा में ताजमहल देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों से यह बात सामने आयी है।

Update: 2020-02-22 10:34 GMT

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए आगरा पूरी तरह से सज चुका है, लेकिन क्या वे ताजमहल का दीदार कर पाएंगें। इस पर सस्पेंस नजर आ रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी शेड्यूल की मानें तो, ट्रंप 24 को आगरा पहुंचेंगे, लेकिन अब भारत सरकार के सूत्रों ने दावा है कि ट्रंप और मोदी आगरा का प्लान बदल सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को आगरा में ताजमहल देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों से यह बात सामने आयी है।

ये भी पढ़ें...ट्रंप की मां की सच्चाई! दर्दभरी कहानी जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

साबरमती आश्रम जाएं या करें ताज का दीदार, संशय में व्हाइट हाउस

ट्रंप के ताज महल दौरे पर संशय की एक वजह समय का अभाव भी है। वाइट हाउस चाहता है कि ट्रंप जल्दी अहमदाबाद से निकलें। तभी वह टाइम पर ताज महल के दीदार कर पाएंगे। 24 को ट्रंप दोपहर तक भारत आएंगे। यहां एयरपोर्ट से स्टेडियम तक उन्हें पीएम मोदी के साथ रोड शो करना है, जो करीब 22 किलोमीटर का है। इसी बीच उन्हें साबरमती आश्रम भी जाना है।

इसपर अधिकारी कहते हैं, 'रोड शो और स्टेडियम का प्रोग्राम कम से कम 4 घंटे का है। इसमें ही चार बज जाएंगे। ऐसे में आगरा जाकर ताज महल देखना बड़ा भागमभाग वाला होगा।'

ट्रंप को पसंद आई ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, तेजी से अब हो रही चर्चा

36 घंटे का है दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत के अपने दो दिन के दौरे (करीब 36 घंटे) पर ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद के बाद दिल्ली आएंगे। दिल्ली पहुंचने से पहले वह आगरा जाएंगे या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ट्रंप अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक इवेंट का हिस्सा लेंगे और फिर साबरमती आश्रम जा सकते हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलिनिया ट्रंप भी भारत आएंगी। वह दिल्ली के एक स्कूल में भी जाएंगी।

ट्रंप दिनभर करते हैं ये काम: जानेंगे तो उड़ जाएंगे आपके होश

Tags:    

Similar News